अमर सिंह ने फिर साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा उनके बूते आगे बढ़े

आरबीएस कॉलेज में मिशन मोदी अगेन पीएम बृज प्रांत कार्यक्रम में आए थे सांसद अमर सिंह। रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती महाराज भी पहुंचे थे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 05:08 PM (IST)
अमर सिंह ने फिर साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा उनके बूते आगे बढ़े
अमर सिंह ने फिर साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा उनके बूते आगे बढ़े

आगरा, जागरण संवाददाता: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हल्ला बोला है। आरबीएस कॉलेज में आयोजित मिशन मोदी अगेन पीएम बृज प्रांत के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद अमर सिंह पहुंचे थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे न होते अखिलेश यादव आस्ट्रेलिया पढऩे नहीं जा सकते थे। अखिलेश यादव पहले घर बुलाकर बिरयानी खिलाते हैं और फिर उसी बिरयानी में ही मूत्र करते हैं। उन्होंने दोबारा दोहराया कि यदि वे न होते तो अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकते थे।

चुनाव से पहले बनेगा राम मंदिर: वेदांती

मिशन मोदी कार्यक्रम में आए रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने राम मंदिर पर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि जो समझौता सिया समुदाय ने कोर्ट में पेश किया है, उसी के आधार पर मंदिर का निर्माण होगा।

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी