काजीपाड़ा नाले की मरम्मत में भ्रष्टाचार, दीवार में आए क्रैक

50 लाख रुपये से बन रही है 90 मीटर लंबी दीवार वार्ड नंबर एक की पार्षद ज्ञानवती देवी ने नगरायुक्त से की शिकायत तीन माह पूर्व वीएन कंस्ट्रक्शन ने शुरू किया था नाला निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:19 PM (IST)
काजीपाड़ा नाले की मरम्मत में भ्रष्टाचार, दीवार में आए क्रैक
काजीपाड़ा नाले की मरम्मत में भ्रष्टाचार, दीवार में आए क्रैक

आगरा, जागरण संवाददाता। काजीपाड़ा नाला की मरम्मत में भ्रष्टाचार हो रहा है। तीन माह पूर्व बनी दीवार में जगह-जगह क्रैक आ गया है। 50 लाख रुपये से बन रही 90 मीटर की दीवार में अभी तक बीस मीटर ही बनी है। इसका निर्माण वीएन कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। दीवार में आए क्रैक की शिकायत नगरायुक्त निखिल टीकाराम से की गई है। नगरायुक्त ने मुख्य अभियंता सिविल बीएल गुप्ता की निगरानी में टीम गठित की है। यह टीम दो से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देगी।

बिजलीघर चौराहा के पास से काजीपाड़ा नाला गुजरा है। छह माह पूर्व नाला की 90 मीटर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे नाले का गंदा पानी रोड और गली में भर जा रहा था। वार्ड नंबर एक की पार्षद ज्ञानवती देवी ने निगम के सदन में नाला की मरम्मत की मांग की थी। नाला की गहराई दस फीट और चौड़ाई दो से तीन मीटर है। मेयर नवीन जैन के आदेश पर निगम प्रशासन ने टेंडर जारी किए। यह कार्य वीएन कंस्ट्रक्शन को मिला। पार्षद ने बताया कि बीस मीटर की दीवार बन चुकी है। दीवार में जगह-जगह क्रैक आ गए हैं। प्लास्टर भी गिर रहा है। इसकी शिकायत अवर अभियंता सोमेश कुमार और अधिशासी अभियंता अजीत कुमार से की गई। कुछ समय के लिए काम को रुकवा दिया गया। अब फिर से काम शुरू हो गया है।

- काजीपाड़ा नाला की दीवार के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। बीस मीटर की दीवार में जगह-जगह क्रैक हैं। दीवार जल्द टूट जाएगी। इसकी शिकायत नगरायुक्त से की गई है।

ज्ञानवती देवी, पार्षद वार्ड एक

- नाला की दीवार के निर्माण में कमियों की शिकायत मिली है। मुख्य अभियंता सिविल बीएल गुप्ता से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी