बच्‍चों का रखें सर्दी से बचाव, आगरा में आज 'कोल्‍ड डे' कंडीशन, तापमान में गिरावट

Today Agra Weather News Update आगरा में लगातार तीसरा दिन है जब धूप न निकलने के आसार हैं। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट है। महज सात डिग्री सेल्सियस का दोनों के बीच फर्क है। सीजन की सबसे ज्‍यादा ठंड सोमवार को ही महसूस होगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 10:09 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 10:09 AM (IST)
बच्‍चों का रखें सर्दी से बचाव, आगरा में आज 'कोल्‍ड डे' कंडीशन, तापमान में गिरावट
Weather in Agra Today: ठंड से बचने को अलाव जलाकर बैठे बुजुर्ग।

आगरा, जागरण संवाददाता। सूर्य उत्‍तरायण जरूर हो गए लेकिन मकर संक्रांति के बाद से आगरा में चिल्‍ला जाड़ा शुरू हुआ है। लगातार तीन दिन से धूप नहीं निकली है। सोमवार को सुबह से ही घने बादल छाए हैं, आज भी धूप निकलने के आसार नहीं हैं। साथ ही मौसम विभाग ने आज कोल्‍ड डे कंडीशन का अनुमान दिया है। लिहाजा छोटे बच्‍चों की खास देखभाल करें, साथ ही बुजुर्ग भी घर से बाहर न निकलें तो ही बेहतर है।

आगरा में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान, दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह हवा सर्द रही लेकिन कोहरा बिल्‍कुल भी नहीं रहा। सुबह से ही गलन का अहसास हो रहा है। बादल सुबह से छाए हुए हैं, इस वजह से आज दिनभर धूप नहीं निकलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज कोल्‍ड डे रहेगा, सर्द हवा चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान में सामान्‍य से आठ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ था, यह 14.4 डिग्री के रहा था। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है। 17 और 18 जनवरी को कोहरा छा सकता है, इसके बाद हल्‍की धूप और बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी