Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सामान्य से दो डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान, गर्मी करने लगी परेशान

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह से आसमान साफ है और धूप तेज है और ठंड का दौर हो चुका है खत्‍म। शुक्रवार शाम भी अपेक्षाकृत हो चुकी थी गर्म। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस तक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:08 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:08 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सामान्य से दो डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान, गर्मी करने लगी परेशान
आगरा में तेज धूप के चलते दुपट्टे से मुंह ढककर कॉलेज जाती छात्राएं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी से अब ठंड विदाई के दौर में है। तेजी से पारा चढ़ रहा है, दोपहर के समय गर्मी पसीने छुड़ा रही है। शनिवार को न्‍यूनतम 14.8 दर्ज किया जा चुका है। यह सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा है। इधर दोपहर के समय गर्म और धूल भरी हवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, दो दिन तापमान में गिरावट आई। अब दोबारा से तापमान बढने लगा है। शनिवार सुबह नौ बजे से ही गर्मी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले तेज धूप निकलने से शुक्रवार दोपहर में पसीना निकलने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में खड़े होने पर पसीना निकलने लगा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य 29 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी।

दोपहर में चलने लगी गर्म हवा

मई में धूल भरी आंधी और गर्म हवा चलती है। मगर, इस बार मार्च में ही गर्म हवा चलने लगी है। शुक्रवार को धूल भरी आंधी और गर्म हवा चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी गर्म हवा चलेगी। इससे तापमान बढ जाएगा।

सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढे

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदलने से बच्चे सर्दी जुकाम और बुखार से पीडित हो रहे हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम और बुखार के आ रहे हैं।बच्चों को पौष्टिक आहार दें, ठंडे पेय पदार्थ ना दें।

chat bot
आपका साथी