Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाई धुंध, बन रहे हैं बारिश होने के आसार

Agra Weather आगरा मेें रविवार को सुबह धुंध और बादल छाए। हवा चल रही ठंडी। आज और कल बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 10:59 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाई धुंध, बन रहे हैं बारिश होने के आसार
रविवार सुबह ताजमहल पर इस तरह धुंध छाई रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गोवर्धन पूजा की सुबह मौसम खुशनुमा हो चुका है। सुबह गुलाबी सर्दी है। हवा ठंडी है। सुबह 10 बजे के करीब हल्‍की धूप थी लेकिन उसके बाद फिर बादल छा गए। मौसम विज्ञानियों ने रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है। अब तक यही लग रहा था कि दीपावली सर्दी में मनेगी लेकिन अब मौसम खुशनुमा हो चुका है। हालांकि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्‍यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका था।

दीपावली पर चले बम पटाखों के बाद रविवार सुबह से धुंध स्मॉग छाई रही। धुंध की चादर में सूरज की किरणें छिप गईं, नौ बजे तक धूप दिखाई नहीं दी। मगर, न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी हुई है, तापमान साामन्य से एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दीपावली पर बम पटाखे चले, इससे प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ गया। ऐसे में सुबह नमी के कारण प्रदूषक तत्व निचले स्तर पर आ गए। सुबह धुंध छाई रही, सात बजे तक अंधेरा रहा। धुंध छाए रहने से नौ बजे तक सूरज की किरणें दिखाई नहीं दी। नौ बजे के बाद गुनगुनी धूप से राहत मिली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान में ​गिरावट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन तक बादल छाए रहेंगे, 18 नवंबर तक बादल छाने रहने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 20 नवंबर से बादल छट जाएंगे, लेकिन अधिकतम तापमान में बढोत्तरी नहीं होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

chat bot
आपका साथी