Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दीपावली पर धूप लग रही अच्‍छी, जल्‍द बारिश के भी आसार

Agra Weather आगरा मेें शनिवार को सुबह धुंध न रहने और कोहरा न छाने से सुबह जल्‍दी धूप निकलने से ठंड का असर हुआ कम। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 11:06 AM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 11:06 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दीपावली पर धूप लग रही अच्‍छी, जल्‍द बारिश के भी आसार
आगरा में शनिवार सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में दीपावली की सुबह मौसम खुशनुमा हो चुका है। रात और सुबह गुलाबी सर्दी है और दिन में धूप राहत दे रही है। शनिवार को सुबह हवा चलने से धुंध और कोहरा छंट गया है। धूप जल्‍दी निकलने से लोगों को राहत रही। सुबह टहलने निकले लोगों ने भी राहत महसूस की। अब तक यही लग रहा था कि दीपावली सर्दी में मनेगी लेकिन आज मौसम खुशनुमा हो चुका है। हालांकि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्‍यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका था। आगामी दो दिन में बारिश होने के भी आसार जताए जा रहे हैं।

शनिवार सुबह सर्द हवा चलने के बाद सुबह 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। सुबह 10 बजे का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज अधिकतम 29 और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्‍मीद है। इससे पहले शुक्रवार रात को रात को सर्द हवा चलने लगी थी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सुबह ठंडी हवा चली, आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई।

48 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम, होगी बारिश

मौसम का मिजाज 48 घंटे बाद बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी, 15 और 16 नवंबर को बारिश होने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह सर्दी और रात को सर्द हवा चल रही है। दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच में है। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा रंजीत कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इससे बादल बनने लगे हैं। अगले 48 घंटे में बारिश हो सकती है। 15 और 16 नवंबर को बारिश की संभावना है, दो दिन बारिश होने के बाद सर्दी बढ जाएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। सुबह और रात के साथ ही दोपहर में भी सर्दी रहेगी । 17 नवंबर से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में बढोत्तरी नहीं होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 19 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, इसके बाद सर्द हवा चलने लगेंगी और न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी