Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह कोहरा, दिन में धुंध, कल सेे बदल सकता है मौसम

Agra Weather आगरा मेें मंगलवार को सुबह घनी धुंध और कोहरा छाए रहने के बाद सुबह 10 बजे धूप निकली। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 10:53 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 10:53 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह कोहरा, दिन में धुंध, कल सेे बदल सकता है मौसम
आगरा में सिकंदरा स्‍मारक पर मंगलवार सुबह को इस तरह धुंध छाई रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मंगलवार को सुबह देर तक कोहरा और धुंध छाए रहे। सुबह टहलने निकले लोगों को दृश्‍यता बहुत कम रही। वहीं यमुना और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार थमी थमी रही। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकलने के दौरान राहत महसूस हो रही है। इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्‍यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

धूल कण, प्रदूषक तत्व का स्तर बढने के साथ तापमान में गिरावट आने से धुंध (स्माग) छा रही है। मंगलवार सुबह धुंध के साथ कोहरा भी छाया रहा। यमुना किनारे की कालोनियों में सुबह 10 बजे तक धुंध का असर रहा, सूरज की किरणें धीमी रहीं। धुंध में सुबह से दृश्यता कम रही, धुंध के कारण सूरज की किरणें भी धीमी रहीं, इससे अंधेरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद धुंध छटनी शुरू हुई। 10 बजे के बाद धूप खिलने लगी। इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन शाम को फिर सर्दी का अहसास होगा। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिगी सेल्सियस कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11 नवंबर से निकलेगी तेज धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 नवंबर से धुंध छट जाएगी, हवा चलने के साथ तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होगी। 15 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

सुबह टहलने ना जाएं सांस रोगी

सुबह सुबह स्माग सांस रोगियों के लिए घातक हो सकती है। एसएन मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डा संतोष कुमार ने बताया कि स्माग में धूल कण, एलर्जिक कण, प्रदूषक तत्व के साथ ही बैक्टीरिया निचली सतह पर आ जाते हैं। ऐसे में सांस लेने पर ये सांस की नलिकाओं में संक्रमण और सूजन कर रहे हैं। इससे सांस संंबंधी बीमारियों से पीडित मरीजों की सांस उखड सकती है। अस्थमा रोगियों को अस्थमा का अटैक पड सकता है। इससे बचने के लिए धूप निकलने के बाद ही टहलने जाएं, साथ ही मास्क का भी इस्तेमाल करें।

पिछले साल 19 डिग्री सेल्सियस था न्यूनतम तापमान

2019 अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस

2020 अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी