Agra Weather Forecast: करिए इंतजार, हो सकता है ताजनगरी पर आज भी मेघ हों मेहरबान

Agra Weather रविवार को दोपहर और शाम के वक्‍त हल्‍की बारिश होने का अनुमान। शनिवार को कुछ ही हिस्‍सों में हुई थी बरसात।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 12:47 PM (IST)
Agra Weather Forecast: करिए इंतजार, हो सकता है ताजनगरी पर आज भी मेघ हों मेहरबान
Agra Weather Forecast: करिए इंतजार, हो सकता है ताजनगरी पर आज भी मेघ हों मेहरबान

आगरा, जागरण संवाददाता। सितंबर की छह तारीख है। आम तौर पर यह समय मानसून विदा होने का ही है। आगरा में इस साल वैसे ही बारिश की लेट शुरुआत हुई थी। अब तो विदाई की बेला में जो बारिश हो रही है, वह किसी तरह धरती की सूखी झोली को भरने का काम कर रही है। शनिवार को पूरे शहर में तो नहीं, हां कुछ हिस्‍सों में जरूर अच्‍छी बारिश हो गई। रविवार को भी दोपहर और शाम के वक्‍त बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि तापमान सामान्‍य से एक डिग्री ऊपर पहुंच चुका है।

आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह से ही तीखी चुभने वाली धूप निकली हुई है। धीरे-धीरे उमस का स्‍तर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि परिस्थितियां तो बारिश के अनुकूल हैं, यदि स्‍थानीय स्‍तर पर दबाव बन जाता है तो दोपहर और शाम के वक्‍त बारिश हो सकती है।

इससे पहले तेज धूप और उमस के बाद शनिवार को दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। सुबह से ही धूप तेज होती गई, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम चार बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।

आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बादल छाए रहेंगे, हल्‍की बारिश के भी आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।  

chat bot
आपका साथी