सामान खरीदने जा रहा था व्यापारी, आंखों मिर्च झोंक लूट लिए 6.66 लाख

आगरा (जेएनएन): फतेहाबाद में फीरोजाबाद मार्ग पर रविवार सुबह एक्टिवा सवारों ने व्यापारी और मैक्स चालक की आंखों में धूल झोंककर बदमाश 6.66 लाख लूट ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:35 PM (IST)
सामान खरीदने जा रहा था व्यापारी, आंखों मिर्च झोंक लूट लिए 6.66 लाख
सामान खरीदने जा रहा था व्यापारी, आंखों मिर्च झोंक लूट लिए 6.66 लाख

आगरा (जेएनएन): फतेहाबाद में फीरोजाबाद मार्ग पर रविवार सुबह एक्टिवा सवारों ने व्यापारी और चालक की आंखों में मिर्च झोंक छह लाख 66 हजार रुपये लूट लिए।

फतेहाबाद के बाह रोड निवासी रजत गुप्ता पान मसाला आदि के व्यापारी हैं। रविवार सुबह पांच बजे मैक्स जीप से चालक सैकी गुप्ता निवासी पुरानी गल्ला मंडी आगरा को लेकर माल लेने फीरोजाबाद जा रहे थे। फतेहाबाद-फीरोजाबाद मार्ग स्थित बड़ी मोड़ पर एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने हाथ का इशारा करके गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने सैकी और रजत की आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद बदमाश गाड़ी में रखा छह लाख 28 हजार रुपये से भरा थैला लूटने लगे। इस पर दोनों बदमाशों से गुत्थमगुत्था हो गए। रजत ने एक बदमाश को खेत में गिराकर उसके तमंचे को दूर फेंक दिया। साथी के गिरने पर दूसरे बदमाश ने तमंचे की बट मारकर रजत को घायल कर दिया। दोनों बदमाश रुपये से भरा थैला और रजत की जेब में रखे 38 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने लुटेरों को घेरने के लिए दोनों जिलों की सीमा सील कर दी। चेकिंग कराई लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। एसपी ग्रामीण नित्यानंद राय ने बताया लुटेरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को चालक पर शक

दुस्साहसिक लूट के पीछे पुलिस को चालक पर शक है। लुटेरों का एक्टिवा गिर गया था। वह साहस दिखाता तो बदमाशों को पैदल भागना पड़ता। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसका पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी