आधार कार्ड अपडेशन में उलझी जिंदगानी

आगरा: आधार कार्ड ने आम आदमी की जिंदगी को उलझा कर रख दिया है। लोग अपने अन्य जरूरी काम छोड़ आधार कार्ड अपडेट कराने में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 08:30 AM (IST)
आधार कार्ड अपडेशन में उलझी जिंदगानी
आधार कार्ड अपडेशन में उलझी जिंदगानी

आगरा: आधार कार्ड ने आम आदमी की जिंदगी को उलझा कर रख दिया है। लोग अपने अन्य जरूरी काम छोड़कर सुबह से शाम तक सिर्फ आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। स्थिति यह है कि आधार में बदलाव के लिए भी जनप्रतिनिधियों से सिफारिश कराई जा रही है।

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अब पोर्टल से सेल्फ अपडेट का विकल्प बंद कर दिया है। बैंक और पोस्ट ऑफिस से ही आधार अपडेट किया जा रहा है। कुछ बैंकों और प्रधान डाकघर समेत कुछ पोस्ट आफिस में यह सुविधा मिल रही है। सुबह से लगती है बैंकों के बाहर लाइन

आधार कार्ड में अपडेट को लेकर भीड़ को काबू करने और तय सीमा से अधिक लोगों को रोकने के लिए बैंकों में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। सुबह आठ बजे से टोकन मिलने शुरू हो जाते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण सुबह छह बजे से ही टोकन के लिए लोग लाइन लगा लेते हैं। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर डीवी सिंह ने बताया कि बैंक के दैनिक कामकाज और भीड़ को काबू करने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। एक दिन में 30 लोगों को ही टोकन दिया जाता है। समय होने पर बाद में और टोकन जारी किए जाते हैं। - आधार में जन्मतिथि बदलवाने के लिए दो दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा हूं। टोकन के बाद भी आधार अपडेट करने के लिए फॉर्म नहीं दिया गया।

दीपक जोशी, आवास विकास - सहारनपुर से आगरा में रहने आया हूं। आधार में पता अपडेट कराने के लिए कई दिन से भटक रहा हूं। पोर्टल पर अपडेट बंद होने से काफी परेशानी हो रही है।

महेन्द्र चतुर्वेदी, सिकंदरा - आधार में जन्मतिथि बदलवाने के लिए चार दिन से भटक रहा हूं। सिफारिश वाले लोगों का काम किया जा रहा है। वृद्धों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

प्रकाशवती, बोदला -आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है। इसे ठीक कराना है। बैंक से फार्म नहीं मिल पा रहे हैं। सिफारिश करने वाले लोगों को फार्म दिए जा रहे हैं।

भोला तिवारी, बोदला

chat bot
आपका साथी