Agra Petrol Diesel Price: सीएनजी और पीएनजी हो चुके महंगे, देखें आगरा में क्या पेट्रोल−डीजल का रेट

Agra Petrol Price Today गैस कंपनियाें ने पिछले सप्ताह ही सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए हैं। वहीं तेल कंपनियाें ने अभी वृद्धि नहीं की है। सोमवार को सुबह आगरा में पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM (IST)
Agra Petrol Diesel Price: सीएनजी और पीएनजी हो चुके महंगे, देखें आगरा में क्या पेट्रोल−डीजल का रेट
Agra Petrol Diesel Price: आगरा में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आंकड़े जारी हो चुके हैं, सितंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ी है। उसके पीछे वजह है कि आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। वहीं गैस कंपनियाें ने सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ाए हैं। 30 सितंबर को ही आगरा में सीएनजी के रेट 1.85 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं, वहीं पीएनजी पर तीन रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की वृद्धि हो चुकी है। पेट्रोल−डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।

कच्चे तेल का भाव कम

क्रूड की कीमताें में गिरावट आने के बाद केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। साथ ही यहां कच्चे तेल के रिफाइन होने के बाद निकलने वाले पेट्रोल−डीजल पर भी शुल्क वृद्धि हो चुकी है। इसी वजह से आम जनता को क्रूड ऑयल में गिरावट का सीधा लाभ नहीं मिल पाया है। तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे नए दाम जारी करती हैं। करीब पांच महीने हो चुके हैं और पेट्रोल व डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

सोमवार को जारी रेट के मुताबिक आगरा में सरकारी कंपनियाें के पंप पर पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गौरतलब है कि आगरा में 22 मई से पहले 1ृ05 रुपये में एक लीटर पेट्रोल आ रहा था। 22 मई को एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर केंद्र सरकार ने कुछ राहत दी थी। एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद आगरा में पेट्रोल की कीमत में ₹9.50 और डीजल सात रुपये की कमी आई थी।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

29 मार्च 99.84, 91.37

30 मार्च 100.61, 92.15

31 मार्च 101.43, 92.98

02 अप्रैल 102.23, 93.78

03 अप्रैल 103.03, 94.52

04 अप्रैल 103.43, 94.98

05 अप्रैल 104.23, 95.78

06 अप्रैल 105.03, 96.58

21 मई  105.03, 96.58

22 मई   96.35, 89.52

03 अक्टूबर 96.35, 89.52

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

chat bot
आपका साथी