चुनाव मेरे लिए कोई नई बात नहीं

आगरा: पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चुनाव मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। कितने चुनाव लड़े और लड़वाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Apr 2018 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 29 Apr 2018 11:28 PM (IST)
चुनाव मेरे लिए कोई नई बात नहीं
चुनाव मेरे लिए कोई नई बात नहीं

जागरण संवाददाता, आगरा: पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चुनाव मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। कितने चुनाव लड़े और लड़वाए हैं। वे रविवार शाम को डॉ. आरएस पारीक के पौत्र की शादी में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे। यहां वर-वधु को आशीर्वाद देकर दिल्ली रवाना हो गए।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव शाम 4.30 बजे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। यहां से वे आइटीसी मुगल गए। उन्होंने चलते चलते मीडिया के सवाल का जवाब दिया। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि चुनाव मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। चुनाव लड़ने का अनुभव है। कितने चुनाव लड़े और कितने लड़वाए। इसकी चिंता दूसरों को करनी चाहिए, पहले से क्या रणनीति बनाएं, अंतिम समय पर रणनीति बनाई जाएगी। गठबंधन के सवाल को वे टाल गए, कुछ देर सोचने के बाद कहा कि गठबंधन, गठबंधन होगा तो आपको पता चल जाएगा। कहा कि निजी कार्यक्रम में आया हूं, इसलिए राजनीति के सवालों का फिलहाल कोई मतलब नहीं है। यह कहते हुए चले गए। इस दौरान एमएलसी राम सकल गुर्जर, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार आदि मौजूद रहे।

स्वागत को पहुंच गए टोल प्लाजा

सपा संरक्षक के स्वागत के लिए गाड़ियों में सपा कार्यकर्ता आगरा लखनऊ टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उनके काफिले के साथ चलने की होड़ लग गई, उनके साथ रेडिसन ब्लू पहुंचे। वहां से आइटीसी मुगल आए। होटल में कुछ ही पदाधिकारियों को अंदर जाने दिया गया। गाड़ियों की लाइन लग गई और कार्यकर्ता उनके बाहर आने का इंतजार करते रहे। उन्हें देखने के बाद जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है कि नारे लगते रहे। स्वागत करने वालों में विपुल पुरोहित, श्याम भोजवानी, क्षमा जैन सक्सैना, ममता टपलू, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र चौधरी, सौरभ गुप्ता, गौरव जैन, मनीष शर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, अनिल रावत आदि मौजूद थे।

स्वागत में भी गुटबाजी का साया

सपा में चल रही गुटबाजी का साया मुलायम सिंह के स्वागत में भी नजर आया। होटल में मुलायम के नजदीक माने जाने वाले नेता पहले ही पहुंच चुके थे। बाद में महानगर इकाई पहुंची, तो सुरक्षा के चलते शहर अध्यक्ष वाजिद निसार को छोड़कर सबको रोक दिया गया। ऐसे में शहर अध्यक्ष भी बाहर रुक गए, हालांकि बाद में उन्होंने नेताजी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी