Agra Lockdown Update Day 10: लॉकडाउन में 855 करोड़ रुपये के कार्य हुए Lock

आगरा स्मार्ट सिटी सहित अन्य विकास कार्य हैं शामिल अग्रिम आदेश तक बंद किए गए हैं कार्य। रोड निर्माण मरम्मत से लेकर इंटरलॉकिंग और अन्य के हैं कार्य।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 11:55 AM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 11:55 AM (IST)
Agra Lockdown Update Day 10: लॉकडाउन में 855 करोड़ रुपये के कार्य हुए Lock
Agra Lockdown Update Day 10: लॉकडाउन में 855 करोड़ रुपये के कार्य हुए Lock

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन में शहर के 855 करोड़ रुपये के कार्य लॉक हो गए हैं। यह कार्य आगरा स्मार्ट सिटी, नगर निगम, एडीए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख रूप से शामिल हैं जिसमें नाली, रोड की मरम्मत व निर्माण, सीवर और पानी की लाइन, फ्लाईओवर का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल हैं। फिलहाल यह कार्य कब शुरू होंगे। इसे अफसर खुलकर कहने से बच रहे हैं लेकिन इतना जरूर है जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता है। मजदूर काम पर लौटकर नहीं आते हैं। तब तक यह कार्य शुरू नहीं किए जा सकेंगे।

आगरा स्मार्ट सिटी

सबसे अधिक कार्य आगरा स्मार्ट सिटी के 400 करोड़ रुपये के हैं। प्रमुख् कार्यों में 105 करोड़ रुपये का कार्य फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण, सौ करोड़ रुपये से सीवर लाइन को बिछाना, चौराहों का सुंदरीकरण, मेजर और माइनर रोड का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल हैं।

नगर निगम

नगर निगम के 40 करोड़ रुपये के हैं। यह सभी कार्य नाली, रोड निर्माण व मरम्मत, इंटरलॉङ्क्षकग के हैं। जो वर्तमान में चल रहे थे। इन्हें फिलहाल रोक दिया गया है।

इनररिंग रोड

एडीए द्वारा इनर ङ्क्षरग रेाड के दूसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। यह कार्य 275 करोड़ रुपये का था। जो अब बंद हो गयाहै। दूसरे चरण का निर्माण फतेहाबाद रोड से लेकर रोहता नहर तक किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग

विभाग द्वारा तीस करोड़ रुपये के कार्य कराए जाने थे। इनके टेंडर हो गए हैं। बाकी प्रकिया को रोक दिया गया है। यह कार्य रोड निर्माण और पुलिया निर्माण के थे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

दिल्ली से लेकर आगरा और आगरा से इटावा तक को छह लेन किया जा रहा है। शाहदरा में फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। 28 में दस गर्डर चढ़ चुके हैं। बाकी कार्य को रोक दिया गया है। इसी तरह से सिकंदरा सब्जी मंडी के अंडरपास का काम रुक गया है। कुल सौ करोड़ रुपये के कार्य रोके गए हैं।

यह कार्य भी रुके

- आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट

- हेरिटेज सिटी

- आगरा महायोजना-2031

- आगरा स्मार्ट सिटी के 400 करोड़ और नगर निगम के 40 करोड़ रुपये के कार्य लॉकडाउन के चलते बंद हो गए हैं। अग्रिम आदेश तक कार्य बंद रहेंगे। कोरोना का प्रकोप खत्म होने के बाद यह कार्य शुरू हो सकेंगे।

अरुण प्रकाश, सीईओ आगरा स्मार्ट सिटी लि. और नगरायुक्त

- एडीए द्वारा शास्त्रीपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने थे। फिलहाल सभी कार्यों को रोक दिया गया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही कार्य दोबारा शुरू हो सकेंगे।

देवेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष एडीए 

chat bot
आपका साथी