संकल्प की झाड़ू से चमका दिया डिपो

आगरा: किसी ने हाथ में फावड़ा थामा, तो कोई झाड़ू लेकर सफाई में जुट गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:00 AM (IST)
संकल्प की झाड़ू से चमका दिया डिपो
संकल्प की झाड़ू से चमका दिया डिपो

आगरा: किसी ने हाथ में फावड़ा थामा, तो कोई झाड़ू लेकर सफाई में जुट गया। कोई झाड़ियां उखाड़ सफाई में लगा, तो कोई एकत्र कूड़ा फेंकने लगा। कोई अफसर था, तो कोई कर्मचारी। लेकिन यहां सब बराबर थे। सबका एक ही उद्देश्य था, सफाई। सोमवार को परिवहन निगम के फोर्ट डिपो का नजारा ही कुछ अलग था।

दैनिक जागरण के मेरा भारत स्वच्छ अभियान के तहत सोमवार दोपहर बाद परिवहन निगम के फोर्ट डिपो पर अधिकारी से लेकर कर्मचारी ने सफाई अभियान चलाया। परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह की अगुआई में एआरएम फोर्ट वीके लोहनी, एआरएम ईदगाह अनिल कुमार सिंह ने भी हाथों में झाड़ू थाम ली। फोर्ट डिपो के पीछे पड़ी गंदगी पर झाड़ू चली तो आधे घंटे की मेहनत में वह चमकने लगा। जागरण के आह्वान पर अफसरों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कदमताल की। एसएम ने खुद फावड़ा उठाया और झाड़ियां साफ कीं। परिसर की सफाई के बाद यहां चूने के छिड़काव किया गया। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने नियमित रूप से यहां सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। इंदर सिंह गुजराल, इकबाल अली, वासुदेव, अमित दुबे, अलख श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि ने सफाई की। ईदगाह डिपो पर भी स्वच्छता का नारा बुलंद

जागरण के आह्वान पर सोमवार सुबह ईदगाह डिपो पर भी स्वच्छता का नारा बुलंद हुआ। यहां एसएम के निर्देश पर कर्मचारियों ने झाड़ू उठाकर सफाई की। कुछ ही पल में यहां परिसर चमकने लगा। चमका दिया आइएसबीटी

सफाई कर्मचारियों के साथ ही यहां तैनात कर्मचारियों ने सुबह आइएसबीटी परिसर को भी सफाई कर चमकाया। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान करने का निर्णय भी लिया।

chat bot
आपका साथी