Indian Railway: आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर बढ़ाई जा रही यात्री सुविधाएं, अब नहीं होगी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी

Indian Railway फोर्ट और राजा मंडी स्टेशन पर लगाई जा रही लिफ्ट। सिटी स्टेशन और बिल्लोचपुरा स्टेशन पर बनेगा फुट ओवर ब्रिज। आगरा मंडल में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन ए वन श्रेणी में आता है। यहां पर यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ी हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:09 PM (IST)
Indian Railway: आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर बढ़ाई जा रही यात्री सुविधाएं, अब नहीं होगी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी
फोर्ट और राजा मंडी स्टेशन पर लगाई जा रही लिफ्ट।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा रेल मंडल में सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं का विस्तार किया जा रहा है। बडे़ स्टेशनों पर ये काम पहले हो चुका है। अब छोटे स्टेशनों पर काम चल रहा है। आगरा सिटी और बिल्लोचपुरा स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज, राजा मंडी व आगरा फोर्ट स्टेशन पर दो और लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है।

आगरा मंडल में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन ए वन श्रेणी में आता है। यहां पर यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ी, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा है। इसके अलावा पूरे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बाद आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर भी पिछले दिनों यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया गया। यहां पर भी स्वचालित सीढ़ी लगी हुई हैं और दो लिफ्ट लगी हुई हैं। अब प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। इसी तरफ राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर भी लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। फोर्ट और राजा मंडी स्टेशन भी सीसीटीवी कैमरे से लैस हो चुके हैं। अब बिल्लोचपुरा, सिटी स्टेशन और ईदगाह रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। बिल्लोचपुरा और सिटी स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए फुट आेवर ब्रिज की सुविधा जल्द मिलेगी। सिटी स्टेशन पर इसका काम शुरू हो चुका है। इन स्टेशनों पर आरओ वाटर प्लांट, बैंच और पंखे आदि की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं में लगातार बढ़ोतरी की ज रही है। फोर्ट स्टेशन पर दो लिफ्ट लगाई जा रही हैं। 

chat bot
आपका साथी