Agra Building Collapse: आगरा का 'जोशीमठ', 35 मकान और छह दुकानों पर मंडरा रहा गिरने का खतरा, 100 परिवार बेघर

टीला माईथान क्षेत्र में घर खाली करा दिए हैं। एक घर में दो से तीन परिवार रह रहे हैं इन 35 घरों में रह रहे लगभग 100 परिवार बेघर हो गए हैं। लोगों ने जरूरी सामान घर से निकालकर ताला लगा दिया है। पुलिस तैनात है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 09:36 AM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 09:36 AM (IST)
Agra Building Collapse: आगरा का 'जोशीमठ', 35 मकान और छह दुकानों पर मंडरा रहा गिरने का खतरा, 100 परिवार बेघर
35 मकान और छह दुकानों पर मंडरा रहा गिरने का खतरा।

आगरा, जागरण संवाददाता। अभी तक जोशीमठ देख रहे थे। अब उसी दर्द से टीला माईथान के निवासी दो-चार हो रहे हैं। मकानों में दरार आ गई हैं, अधगिरे मकानों को ध्वस्त करने से तीन गलियों के मकान गिर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने 35 मकान और छह दुकानों को चिन्हित किया है। इन पर असुरक्षित लिखने के साथ लाल निशान लगाते हुए मकान खाली करा दिए हैं। शनिवार को 35 घरों में रह रहे 100 परिवार बेघर हो चुके हैं।

बेसमेंट की खोदाई से आई थी एक दर्जन मकानों में दरार

सिटी स्टेशन रोड पर धर्मशाला में बेसमेंट की खोदाई से एक दर्जन मकानों में दरार आ गई थी, गुरुवार को तीन मकान और एक मंदिर का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। धर्मशाला से सटे आठ मकानों के साथ ही गली के दूसरी तरफ बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं। गली भी धंस गई है। अधगिरे मकानों को ध्वस्त किया जाना है। ये मकान 40 फीट ऊंचाई पर हैं, इससे टीला माईथान पर बने 35 मकानों पर खतरा है। इन मकानों पर असुरक्षित लिखकर मकान खाली करा दिए हैं। बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। धर्मशाला के बाहर बनी छह दुकानें भी हादसे के बाद से बंद हैं। दुकानदार सुबह आ जाते हैं और शाम को लौट जाते हैं। तीन दिन से दुकान नहीं खोली हैं।

छह परिवारों को मिलेगी नई छत

गणतंत्र दिवस की सुबह हुए हादसे में बेघर माईथान के छह परिवारों को जल्द ही नया आशियाना मिलेगा। उन्हें पथौली में बने डूडा के आवास दिए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह ने शनिवार को पीड़ित परिवारों के साथ इन मकानों की स्थिति का निरीक्षण किया। इधर, माईथान में आठ में छह जर्जर भवन खाली कराए जा चुके हैं। इनमें से कुछ को रैन बसेरा जीवनी मंडी में ठहराया गया है। कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

डूडा ने पथौली में बनाए हैं मकान

प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह पीड़ितों को लेकर पथौली स्थित डूडा के मकानों को देखने पहुंचे। डूडा ने पथौली में 320 मकान बनाए हैं। इसमें 35 मकान खाली हैं।

ये भी पढ़ें...

Agra: छात्राओं से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करता है गैंग, तीन सौ लड़कियों के 'गंदे' फोटो-वीडियो मिले

इनको आवंटित हो रहे मकान

आरती शर्मा पत्नी डब्बू शर्मा विवेक शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा मनोज वर्मा पुत्र रामबाबू वर्मा ललित वर्मा पुत्र रामबाबू वर्मा सीता बघेल पत्नी बाबी बघेल शांति देवी शर्मा पत्नी स्व. दिनेश चंद शर्मा

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि छह लोगों को पथौली में मकान आवंटित किए जाएंगे। डूडा कर्मचारियों द्वारा फार्म भरवाए जा रहे हैं। वहीं, आठ जर्जर भवनों को चिन्हित किया गया है। जीवनी मंडी रोड स्थित रैन बसेरा में लोगों को ठहराया गया है। यहां निश्शुल्क खाने की भी व्यवस्था की गई है। 

chat bot
आपका साथी