भारोत्तोलन में विजेता बनीं मंडल की बालिकाएं

आगरा: माध्यमिक विद्यालयों की 63वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता इलाहाबाद में सात से नौ सितंब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Sep 2017 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 09 Sep 2017 08:09 PM (IST)
भारोत्तोलन में विजेता बनीं मंडल की बालिकाएं
भारोत्तोलन में विजेता बनीं मंडल की बालिकाएं

आगरा: माध्यमिक विद्यालयों की 63वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता इलाहाबाद में सात से नौ सितंबर तक हुई। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में आगरा मंडल की टीम विजेता बनी।

हनुमत निकेतन व्यायामशाला, सिविल लाइंस में हुई प्रतियोगिता में आगरा की नेहा सिंह व मैनपुरी की कौशिकी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। भारती अग्रवाल ने रजत और मोनिका ने कांस्य पदक जीते। 58 किग्रा भार वर्ग में नेहा सिंह और 94 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कौशिकी यादव का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय टीम में किया गया। जूनियर बालिका वर्ग में मैनपुरी की कल्पना ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में आगरा के जितेंद्र और मैनपुरी के नवीन व निखिल ने कांस्य पदक जीते। पदक विजेता खिलाड़ियों को उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अनिल वशिष्ठ, जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. चतुर सिंह और मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी वीरेंद्र वर्मा ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी