फौजी का इकलौता बेटा न सह सका पत्नी से झगड़ा और फिर उठा लिया ऐसा कदम

पत्नी से झगड़े के बाद खुद को मारी गोली। दपंती के बीच चल रहा था झगड़ा। इकलौता बेटा था मृतक युवक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 02:09 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 02:09 PM (IST)
फौजी का इकलौता बेटा न सह सका पत्नी से झगड़ा और फिर उठा लिया ऐसा कदम
फौजी का इकलौता बेटा न सह सका पत्नी से झगड़ा और फिर उठा लिया ऐसा कदम

आगरा, जेएनएन। एटा के थाना जैथरा के गांव नगला खंगार में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।

गांव नगला खंगार निवासी 28 वर्षीय देव सिंह पुत्र स्व. राम सिंह रिटायर्ड फौजी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और तमंचे से गोली मार ली। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोगों ने जैसे ही फायर की आवाज सुनी तो वे सकते में आ गए। दौड़कर कमरे की ओर गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ढक्का मारकर दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर का नजारा देख हतप्रभ रह गए। देव बुरी तरह से खून में लथपथ पड़ा था। 

 तत्काल ही घायल को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिस तमंचे से युवक ने गोली मारी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कई दिन से मनमुटाव चल रहा था और बीती रात घटना से पूर्व दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। देव सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। 

chat bot
आपका साथी