एडीए ने दो अवैध कालोनियों में मकानों को किया ध्वस्त

हाथरस रोड पर नंदलालपुर में चार एकड़ और फतेहपुरसीकरी रोड पर साढ़े छह बीघा में विकसित हो रही थी कालोनी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:00 AM (IST)
एडीए ने दो अवैध कालोनियों में मकानों को किया ध्वस्त
एडीए ने दो अवैध कालोनियों में मकानों को किया ध्वस्त

आगरा,जागरण संवाददाता। एडीए टीम ने गुरुवार दोपहर शहर की सीमा पर विकसित हो रही दो अवैध कालोनियों में बने मकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस फोर्स होने के चलते विवाद नहीं बढ़ सका। नोटिस देने के बाद भी नंदलालपुर हाथरस रोड में चार एकड़ में और फतेहपुरसीकरी रोड में साढ़े छह बीघा में कालोनी विकसित हो रही थी।

शहर में 256 अवैध कालोनियां हैं। यह दस साल से लेकर 45 साल पुरानी हैं। प्रकाश कोल्ड स्टोर के पीछे, हाथरस रोड में अवैध कालोनी विकसित हो रही थी। अब तक आधा दर्जन से अधिक प्लाट बिक चुके हैं। प्लाट 100 से 300 वर्ग गज के हैं। पिछले दिनों अवैध कालोनी के विकसित होने की शिकायत एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह से हुई। जिस पर कालोनी स्वामी रतन सिंह परिहार को नोटिस जारी किया गया, लेकिन कार्यालय और एक मकान बन गया। बाउंड्रीवाल और कच्ची रोड भी बन चुकी है। एक भवन का निर्माण चल रहा था। जेसीबी से मकानों और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह से नानपुर मोड़, फतेहपुरसीकरी रोड में दीपक अग्रवाल द्वारा साढ़े छह बीघा कृषि भूमि में कालोनी विकसित की जा रही थी। इसकी शिकायत एडीए अफसरों से की गई थी। टीम में सहायक अभियंता अनुराग चौधरी, एके सिंह, केपी सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकपूर मौजूद रहे। बिक चुके हैं कई प्लाट

दो अवैध कालोनियों में कई प्लाट बिक चुके हैं। अब किसी भी भवन का नक्शा पास नहीं हो सकता है। ऐसे में प्लाट खरीदने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं लेकिन उन्हें निर्माण की अनुमति नहीं मिलेगी। बैंक लोन भी मंजूर नहीं हो सकता है।

chat bot
आपका साथी