केरोसिन त्याग सोलर लालटेन अपनाएं

By Edited By: Publish:Thu, 07 Jun 2012 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jun 2012 11:06 PM (IST)
केरोसिन त्याग सोलर लालटेन अपनाएं

अछनेरा: केरोसिन की वजह से होने वाले हादसे कम करने के लिए सोलर लालटेन के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिविर लगा ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

भारत पेट्रोलियम के सहयोग से डीलाइट द्वारा अछनेरा के रायभा गांव में शिविर लगाया गया। डीलाइट के वेस्ट यूपी इंचार्ज आशीष शुक्ला ने सोलर तकनीक पर आधारित कंपनी के उपकरणों की जानकारी देते हुए बताया, महंगाई के इस दौर में बिजली और केरोसिन की बचत के सोलर लाइट को विकल्प के रूप में चुना जा सकता है। एबीएस प्लास्टिक से बनी लालटेन को छत से गिरने पर भी क्षति नहीं पहुंचती। इसका उपयोग किसान साइकल की सवारी के अलावा रात के समय खेत में पानी लगाने के दौरान उजाले के लिए कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट स्थानीय भारत गैस एजेंसी से खरीदे जा सकते हैं।

शिविर में भारत पेट्रोलियम के सेल्स अधिकारी मनोज कुमार, स्थानीय गैस एजेंसी स्वामी अशोक राणा, भोला राम शर्मा, सुनील उपाध्याय, दर्याव सिंह, सुभाष कुमार आदि के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी