सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो आगरा

जागरण संवाददाता, आगरा : 'आगरा बियोंड ताज' पर होटल ग्रांड, आगरा कैंट में शुक्रवार को सेमिनार आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 08:53 PM (IST)
सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो आगरा
सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो आगरा

जागरण संवाददाता, आगरा : 'आगरा बियोंड ताज' पर होटल ग्रांड, आगरा कैंट में शुक्रवार को सेमिनार आयोजित की गई। स्फीहा, टूरिज्म गिल्ड और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में आगरा की सांस्कृतिक विविधता पर परिचर्चा हुई।

सेमिनार की शुरुआत में स्फीहा के प्रधान एम. असद पठान ने संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला। निबिर घोष ने बंगाली, केशव तलेगांवकर ने महाराष्ट्रीयन, अशोक चौबे ने भोजपुरी, अरुण डंग ने पंजाबी, शिव कुंजरू ने कश्मीरी संस्कृति पर विचार व्यक्त किए। स्फीहा के उपप्रधान प्रेम प्रशांत ने कहा कि परिवहन और संचार के अत्याधुनिक साधनों से आज दुनिया बहुत नजदीक आ गई है। सांस्कृतिक विविधताएं मिट रही हैं और एक-दूसरे की संस्कृति को लोग अपना रहे हैं। इससे छोटे समुदायों के लिए संकट खड़ा हो रहा है। उनकी संस्कृति व परंपराओं को बचाना होगा। उन्होंने आगरा को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। धन्यवाद ज्ञापन टूरिज्म गिल्ड के सचिव राजीव सक्सेना ने दिया। संचालन गजल गायक सुधीर नारायन ने किया। कार्यक्रम में राजीव नारायन, डॉ. डीवी शर्मा, रमेश वाधवा, अवनीश शिरोमणि, सुरेंद्र खन्ना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी