LIVE BLOG

Bihar News Toaday HIGHLIGHTS: औरंगाबाद में निगरानी के हत्‍थे चढ़े कार्यपालक अभियंता, पटना पहुंचीं मीसा भारती

Bihar News HIGHLIGHTS: आज बिहार के कई जिलों में आंधी व बारिश के आसार हैं। आज आरजेडी में लालू प्रसाद यादव को राज्‍यसभा चुनाव के प्रत्‍याशी के चयन के लिए अधिकृत किया जा सकता है। उधर, आरजेडी व कांग्रेस के बीच की खाई और गहरी हुई है।

Amit AlokPublish:Tue, 17 May 2022 09:20 AM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 06:29 PM (IST)
Bihar News Toaday HIGHLIGHTS: औरंगाबाद में निगरानी के हत्‍थे चढ़े कार्यपालक अभियंता, पटना पहुंचीं मीसा भारती
Bihar News Toaday HIGHLIGHTS: औरंगाबाद में निगरानी के हत्‍थे चढ़े कार्यपालक अभियंता, पटना पहुंचीं मीसा भारती

Highlights

  • राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के चयन के लिए आरजेडी की हाई लेवल बैठक
  • गया व औरंगाबाद में बदला मौसम, आंधी व बारिश का येलो अलर्ट
  • बिहार में आरजेडी व कांग्रेस के बीच और चौड़ी होती दिख रही दरार

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar News Toaday HIGHLIGHTS: निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो की टीम ने औरंगाबाद में रिश्वत लेते ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता व रोकड़पाल को गिरफ्तार किया है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी व पार्टी की सिटिंग राज्‍यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) पटना पहुंचीं हैं। बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) एवं कांग्रेस (Congress) के बीच दरार और चौड़ी होती दिख रही है। कांग्रेस व आरजेडी हालिया उपचुनाव और विधान परिषद चुनाव अलग-अलग लड़ चुके हैं। अब उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय 'नव संकल्प चिंतन शिविर' में शामिल बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने गठबंधन के सहयोगियों के साथ समझौता के बदले पार्टी की आत्मनिर्भरता पर बल दिया है। गया सहित बिहार के छह जिलों में हीट वेव (Heat Wave) के अलर्ट के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया है। गया और औरंगाबाद में अब मौसम विभाग ने आंधी व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Bihar News Toaday HIGHLIGHTS:

17/05/2022
6:21:52 pm

औरंगाबाद में रिश्वत लेते ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता व रोकड़पाल गिरफ्तार

औरंगाबाद में पटना से पहुंची निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दाउदनगर के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार एवं रोकड़पाल राकेश कुमार सुमन को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ठेकेदार गोपाल कुमार सिंह से बकाया बिल भुगतान के बदले दोनों रिश्वत ले रहे थे।

17/05/2022
6:19:52 pm

लंबे समय बाद पार्टी ऑफिस पहुंचीं राबड़ी देवी

राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजप्रताप यादव ने पटना में आरजेडी ऑफिस का किया दौरा। लंबे समय के बाद पार्टी ऑफिस पहुंचीं राबड़ी देवी।

17/05/2022
5:30:48 pm

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल मामले में चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

पटना हाईकोर्ट ने मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों लोगों के आँखो की रोशनी गवाने के मामले पर सुनवाई की । मुख्य न्यायाधीश संजय क़रोल एवं न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने इस मामलें में गठित डॉक्टरों की कमेटी को चार सप्ताह मे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

17/05/2022
4:33:22 pm

मुंगेर व नवादा में बड़ी सड़क दुर्घटनाएं, सात की मौत

मुंगेर में मुंगेर-जमालपुर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन की मौत। चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है। उधर, नवादा के नवादा-हिसुआ पथ पर भीषण सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। सभी मृतक नवादा के हिसुआ स्थित टीएस कालेज के छात्र थे, जां वहां 11वीं की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी उनकी बस से जोरदार टक्कर हो गई।

17/05/2022
4:15:45 pm

गया और औरंगाबाद में आंधी व बारिश का अलर्ट

दक्षिण बिहार में मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी। गया और औरंगाबाद में अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज। मौसम विभाग ने जारी किया आंधी व बारिश का येलो अलर्ट।

17/05/2022
3:53:46 pm

पटना में पांच लाख रंगदारी की मांग को ले मुखिया के घर पर फायरिंग

पटना के नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र की अदला पंचायत की मुखिया प्रभा देवी के सरासत स्थित आवास पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर हवाई फायरिंग की है। बताया जाता है कि मुखिया प्रभा देवी के पति इंदूभूषण से अज्ञात बदमाशों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी की मांग की, जिसकी मौखिक सूचना मुखिया पति ने थाना को दी। मांगने वाले ने अपना नाम कारू बताया। इसके बाद घटना हुई। थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने बताया कि सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करायी जा रही है।

17/05/2022
3:11:54 pm

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्लीपर बस, चार यात्रियों की मौत, 28 घायल

आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित बांगरमऊ क्षेत्र में एक स्लीपर बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। करीब 28 यात्री घायल हो गए। घायलों में दौ और कर मौत अस्पताल में हो गई। बस में कुल 82 यात्री सवार थे, जो जयपुर से बिहार जा रहे थे।

17/05/2022
3:04:40 pm

तेजस्‍वी की मांग- जातिगत जनगणना को लेकर जल्‍द हो सर्वदलीय बैठक

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि इसके लिए सर्वदलीय बैठक जल्‍द होनी चाहिए। यह इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले हफ्ते तक जरूर हो जाए।

17/05/2022
2:36:52 pm

आरजेडी की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचीं मीसा भारती

आरजेडी की हाई लेवल बैठक में आज पार्टी के राज्‍यसभा उम्‍मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। बैठक के सिलसिले में लालू प्रसाद यादव की बेटी व पार्टी की सिटिंग राज्‍यसभा सांसद मीसा भारती पटना पहुंचीं हैं।

17/05/2022
2:34:04 pm

मधुबनी में तालाब में डूबने से किशोर की मौत

मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया गांव में तालाब में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरसौलिया पूर्वी टोला निवासी सोमनाथ मिश्र के पुत्र सागर मिश्र के रुप में हुई है। बताया जाता है कि स्नान के लिए तालाब में उतरते समय उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई।

17/05/2022
2:32:26 pm

मोतिहारी में अधेड़ को पीटकर मार डाला, आरोपित गिरफ्तार

मोतिहारी शहर के निकटवर्ती रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मंजुराहां गांव में एक अधेड़ को पीटकर मार डाला गया। मृतक मजुराहां गांव निवासी रमेश साह (50) जमीन खरीद बिक्री का काम करता था। पुलिस ने मुख्य आरोपित गांव के ही अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि रमेश साह घर से शहर की ओर जाने के लिए निकल ही रहा था कि इसी दौरान रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई की गई और सिर पर जोरदार प्रहार किया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया।

17/05/2022
1:44:47 pm

सुशील मोदी बोले- जातीगत जनगणना के विरोध में है बीजेपी

बिहार में जातीगत जनगणना को लेकर सियासत तेज है। इस बीच राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि बीजेपी जातीगत जनगणना के विरोध में नहीं है। 

17/05/2022
12:39:06 pm

नवादा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

नवादा-हिसुआ पथ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

17/05/2022
12:26:22 pm

सासाराम में न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट

तीन हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार को सासाराम के बिक्रमगंज के प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी महेश्वर नाथ पांडे के सरकारी आवास में घुसकर लगभग दो लाख रुपये के गहने समेत 50 हजार की नकदी लूट लिए। घटना के वक्त मौके पर गार्ड भी मौजूद नहीं था। दिन-दहाड़े जज के घर हुई इस घटना से न्यायिक पदाधिकारियों तथा वकीलों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि करीब 10 बजे पहुंचे अपराधियों ने एक परिचित का हवाला देकर न्यायिक पदाधिकारी से मिलने की इच्छा जताई। जब उनकी पत्नी ने पदाधिकारी के कोर्ट में होने की बात कही तो अपराधियों ने पानी पिलाने की मांग की। पानी लाने के लिए वे जैसे ही घर मे घुसीं, पीछे से तीनों भी घर मे प्रवेश कर गए।

17/05/2022
12:07:08 pm

सासाराम में जज के घर दिनदहाड़े लूट से सनसनी

 सासाराम में बिक्रमगंज में न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना से सनसनी फैल गई है। तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने मंगलवार को बिक्रमगंज के प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी महेश्वर नाथ पांडे के सरकारी आवास में घुस लगभग दो लाख रुपये के गहने समेत 50 हजार की नकदी लूट लिए। 

17/05/2022
11:44:33 am

मांझी की राज्यसभी सीट की मांग पर नीतीश ने कहा- मांगने दीजिए

 बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी एनडीए से एक सीट की मांग की थी। मांझी की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मांगने दीजिए। 

17/05/2022
11:19:47 am

कटिहार के युवक ने मुंगेर में की खुदकुशी

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर संथाली टोला में एक छात्र ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर गांव के गौतम कुमार (19) अपने नानी घर दरियापुर संथाली टोला आया था। उसने घर में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

17/05/2022
11:04:34 am

सहरसा में युवक को गोली मारी

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखण्ड के जोड़ी गांव के पास एक युवक ऋषि कुमार को गोली मारी गई है। जख्मी युवक को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जख्मी युवक जोड़ी गांव का ही रहनेवाला बताया जाता है।

17/05/2022
11:03:00 am

पूर्णिया में डॉक्‍टर ने की आत्महत्या

पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमनाथ ने आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। डॉ. सोमनाथ कई वर्षों से अस्‍पतान में हृदय रोग चिकित्सक थे।

17/05/2022
10:58:59 am

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; चार की मौत, चार गंभीर

बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क मार्ग पर हल्दिया में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार में बैठे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार लोगों को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेतिया मेडिकल कालेज अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। कार में चालक समेत आठ लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ भी नीचे गिर गया।

17/05/2022
10:51:45 am

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्लीपर बस, बिहार के एक यात्री सहित दो की मौत, 25 घायल

आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित बांगरमऊ क्षेत्र में एक स्लीपर बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, करीब 25 यात्री घायल हो गए। सात को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बस में कुल 100 यात्री सवार थे। वे सभी जयपुर से बिहार जा रहे थे। हादसे में 40 वर्षीय राकेश ठाकुर (पुत्र: दीनानाथ, निवासी: तितरा बाजार, थाना मेहरवां, जिला सिवान, बिहार) और एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी।

17/05/2022
10:39:30 am

जीतन राम मांझी के राज्यसभा सीट मांगने पर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया

जीतन राम मांझी के राज्यसभा सीट मांगने पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-  सीट मांगने पर किसी को क्या दिक्कत हो सकती है? राहुल गांधी के क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व को लेकर दिए बयान
पर अनभिज्ञता जताई। अनिल हेगड़े को राज्यसभा का जेडीयू प्रत्याशी बनाने को लेका कहा कि
सर्वसम्मति से पार्टी के समर्पित नेता का चयन किया गया है।

17/05/2022
10:26:22 am

मुंगेर में युवक की संदेहास्पद मौत, पी रखी थी शराब

मुंगेर के धरहरा प्रखंड स्थित लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के नवटोलिया बंगलवा में मंगलवार की सुबह एक युवक संजय कुमार की संदेहास्पद मौत हो गई। है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि वह शराब का सेवन करता था। इस कारण पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरी शादी रचा ली थी। बताया जाता है कि सोमवार की रात भी संजय ने शराब का सेवन किया था। इसके लिए स्वजनों ने उसे फटकार लगाई थी। मृतक का भाई सिकंदर मांझी ने बताया कि शराब पीने से रात में अचानक तबियत बिगड़ी। सुबह में देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, मां ने अधिक गर्मी की वजह से मौत होने की बात कही।

17/05/2022
9:58:29 am

लखीसराय में भूमि विवाद में गोलीबारी

लखीसराय के बड़हिया टाल अंतर्गत वीरुपुर थानाक्षेत्र के जखौर गांव में भूमि विवाद में स्थानीय मंटू सिंह के घर पर गोलीबारी की गई है। इस संबंध में मंटू सिंह ने स्थानीय थाना में जखौर गांव के पप्पू सिंह सहित सात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है।

17/05/2022
9:49:09 am

घर में लटकती मिली महिला की लाश, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के जनता फ्लैट के पास में एक महिला की छत की ऊपरी मंजिल में बालकनी में लटकती हुई लाश मिली है। स्‍वजन दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना से नाराज लोग सड़क जाम कर आगजनी कर रहे हैं। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया हत्या का मामला मान रही है।

17/05/2022
9:42:13 am

मोतिहारी में रस्सी से गला घोंटकर हत्या, शव बरामद

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के मदिलवा गांव में रूपनारायण राय (50 साल) की अज्ञात अपराधियों ने रस्सी से गला घोंट हत्या कर दी। शव एक चिमनी के पास से बरामद किया गया।

17/05/2022
9:40:05 am

बिहार में आरजेडी व कांग्रेस के बीच और चौड़ी हुई दरार

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में बिहार कांग्रेस ने राज्‍य में मजबूती के लिए आत्‍मनिर्भरता पर बल दिया है। इसे बिहार में आरजेडी व कांग्रेस के बीच पहले से पड़ चुकी दरार का और चौड़ा होना माना जा रहा है। बिहार में पहले ही कांग्रेस को आरजेडी औकात दिखा चुका है। आरजेडी ने विधानसभा उपचुनाव व विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की नहीं सुनी थी।

17/05/2022
9:34:35 am

दक्षिण और उत्तर बिहार में अलग-अलग दिख रहा मौसम का मिजाज

बिहार में पुरवा व पछुआ हवाओं का प्रवाह एक साथ बने रहने के कारण दक्षिण और उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिख रहा है। दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया और नवादा जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित मध्‍य व दक्षिण बिहार के कई जिलों में उमस की स्थिति बनी रहेगी।  

17/05/2022
9:27:53 am

बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक

आज बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है, जिसमें उपमुख्‍यमंत्री सहित कई मंत्री शामिल रहेंगे। बैठक में जल संसाधन,आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

17/05/2022
9:25:51 am

सिवान में लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी

सिवान में ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक अभय को मैरवा के बभनौली पेट्रोल पंप के पास गोली मारी। अभय सिवान के दरौली के अगसरा का निवासी है। उसे अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारी। उसे गंभीर स्थिति में इजाल के लिए गोरखपुर ले जाया गया है।

17/05/2022
9:23:02 am

आरजेडी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन पर चर्चा

आज पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर आरजेडी प्रदेश और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है। बैठक में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इसमें राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक में प्रत्‍याशी चयन के लिए लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी