बिना हाथ लगाए आइने की तरह चमकेगा बर्तन, इन Best Dishwasher के साथ मिलेगी रगड़-घिस्स से मुक्ति

Best Dishwasher in India - क्या आप रोज-रोज बर्तन साफ ​​करते-करते थक गए हैं और अब काम के तरीके को बदलना चाहते हैं तो आपके लिए डिशवॉशर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह मशीन हमारे रोजमर्रा के घरेलू कामों का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं और आपको इनमें से किसी एक विकल्प को खरीदने के लिए नीचे की सूची को देखें।

By Deepak Kumar Pandey Publish:Mon, 15 Jan 2024 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jan 2024 06:30 PM (IST)
बिना हाथ लगाए आइने की तरह चमकेगा बर्तन, इन Best Dishwasher के साथ मिलेगी रगड़-घिस्स से मुक्ति
बिना हाथ लगाए आइने की तरह चमकेगा बर्तन, इन Best Dishwasher के साथ मिलेगी रगड़-घिस्स से मुक्ति

Best Dishwasher in India: जब आप अपने काम से वापस आते हैं और सिंक में बर्तनों का ढेर देखते हैं, तो आपको कैसा लगता है? निश्चित रूप से आपके सिर में दर्द होने लगता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लंबे व्यस्त दिन के बाद यह सबसे थका देने वाला और श्रमसाध्य कार्य हो सकता है। हालाँकि इस लेवल पर आप डिशवॉशर को धन्यवाद दे सके हैं, जो कि कामकाजी लोगों के जीवन में वरदान बनकर सामने आया है। ये मशीनें सबसे स्मार्ट सुविधाओं के साथ अच्छी तरह से काम करती हैं और भारत में कई ब्रांड अलग-अलग विशेषताओं और ऊर्जा दक्षता तकनीक के साथ Dishwasher की एक लंबी सीरीज की पेशकश करते हैं।

ऐसे में अगर आप अपने लिए एक नए डिशवॉशर को खरीदना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है, क्योंकि इस लेख में हम आपको Best Dishwasher in India और Dishwasher Price की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपको खरीदने में कोई प्राब्लम न हो। ये डिशवॉशर लोगों की मेहनत को कम करने के साथ-साथ पानी की बचत भी करते हैं और बहुत सारे घरों में बर्तन को धोने के लिए डिशवाशर का इस्तेमाल किया जाने लगा है।

Best Dishwasher in India: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

यूं तो भारत में कई डिशवॉशर लोगों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कीमत वाले DishWasher को पेश करते हैं। हालाँकि हम आपको कुछ चुनिंदा विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं।

1. Bosch 13 Place Settings Dishwasher

5 में से 4.4 स्टार की रेटिंग वाले इस डिशवॉशर को लोगों के लिए 13 प्लेस सेटिंग के साथ पेश किया जाता है। फीचर्स के रूप में इसे डिशवॉशर को इको साइलेंस ड्राइव, डोसेज असिस्ट, हाफ लोड ऑप्शन, सेव वॉटर, एक्स्ट्रा ड्राई एंड हाइजीनिक वॉश और ग्लास केयर सिस्टम आदि मिलता है। Bosch Dishwasher Price: Rs 43,390.

खासियत

13 प्लेस सेटिंग की सुविधा एडजस्टेबल कटलरी बॉक्स 6 वॉश प्रोग्राम और 3 विकल्प

2. Elica 12 Place Settings Dishwasher

सॉफ्ट टच के कंट्रोल की सुविधाओं के साथ पेश किया जावाला यह Elica Dishwasher किचन के लिए एक उपयुक्त प्रोडक्ट है। इस Best Dishwasher in India को 12 प्लेस सेटिंग मिला है और यह डिशवॉशर काफी समय में से बर्तन को अच्छे से चमका देता है। इस डिशवॉशर में 5 वॉश प्रोग्राम की सुविधा है। Elica Dishwasher Price: Rs 32,990.

खासियत

12 प्लेस सेटिंग की सुविधा 5 वॉश प्रोग्राम की सुविधा हाइजिन वॉश और प्रिवेंट ब्रेकेज

3. Faber 12 Place Settings Dishwasher

इस डिशवॉशर को लोगों के लिए 12 लीटर की कैपिसिटी के साथ पेश किया जाता है और इसमें 12 प्लेस सेटिंग के साथ-साथ 6 वॉश प्रोग्राम है। इसमें हाइट एडजेस्टेबल रैक के साथ-साथ फोल्ड करने योग्य रैक भी है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है और देखने में अच्छा लगता है। Faber Dishwasher Price: Rs 28,490.

खासियत

12 प्लेस सेटिंग 12 लीटर की क्षमता 6 वॉश प्रोग्राम की सुविधा

4.Godrej Eon Dishwasher

यह Best Dishwasher in India भी किचन की जरूरत को पूरा करता है और इसे 8 प्लेस सेटिंग के साथ पेश किया जाता है। इसमें 7 वॉश प्रोग्राम के विकल्प दिए गए हैं। यह डिशवॉशर भारतीय रसोई के लिए डिज़ाइन किया गया हैं और सभी प्रकार के भारतीय बर्तनों में आसानी से फिट हो सकते हैं और इसे लोड करने से पहले बर्तनों को हाथ से धोने की जरूरत नहीं है। Godrej Dishwasher Price: Rs 19,990

खासियत

8 प्लेस सेटिंग की सुविधा 7 वॉश प्रोग्राम की सुविधा आकर्षक व सुंदर डिजाइन

5. Voltas Beko 8 Place Settings Dishwasher

भारत में Voltas Dishwasher काफी फेमस है और आपके इसके बारे में जानकारी देना जरूरी है। यूजर्स ने 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और इस डिशवॉशर को इनबिल्ट हीटर के साथ पेश किया जाता है। यह बर्तनों की चमकदार सफाई सुनिश्चित करता है। Voltas Dishwasher Price: Rs 22,800.

खासियत

8 प्लेस सेटिंग की सुविधा 6 वॉश प्रोग्राम की सुविधा आकर्षक व सुंदर डिजाइन

अमेजन स्टोर पर सभी Dishwasher के लिए करें विजिट.

डिशवॉशर को लेकर पूछे जा रहे सवाल

1. डिशवॉशर के क्या नुकसान हैं?

डिशवॉशर की मुख्य समस्या इन्हें चलाने के लिए बिजली की ज्यादा आवश्यकता होती है, जबकि हाथ से बर्तन धोने के लिए आपके गीजर को गर्म करने के अलावा किसी अन्य बिजली की आवश्यकता नहीं होती है। दूसरी ओर डिशवॉशर हर बार चलने पर बिजली खाता है।

2. क्या भारत में डिशवॉशर सफल है?

डिशवॉशर भारतीय रसोई में एक सफल योगदान हो सकता है। हालांकि भारतीय खाना पकाने की स्टाइल और बर्तनों के लिए डिशवॉशर की उपयुक्तता के बारे में चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन आधुनिक डिशवॉशर में कई विशेषताएं हैं जो उन्हें एक व्यावहारिक समाधान बनाती हैं।

3. क्या हम कुकर को डिशवॉशर में धो सकते हैं?

प्रेशर कुकर या उसके किसी भी हिस्से को डिशवॉशर में नहीं धोना चाहिए, लेकिन हॉकिन्स क्लासिक और हॉकिन्स कॉन्टूरा की कुकर बॉडी को डिशवॉशर में धोया जा सकता है लेकिन वह खराब हो सकती है। इस्तेमाल के तुरंत बाद कुकर की प्रत्येक सतह को हमेशा धोकर सुखा लें। भोजन अगर हटाया न जाए, तो समय के साथ मेटल को संक्षारित कर सकता है।

Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।

Posted By Deepak Kumar Pandey