मालदीव छोड़ लक्षद्वीप घूमने का है प्लान? जानिए कुल खर्च, Accessories, टूरिस्ट स्पॉट, Ticket, पहुंचने का मार्ग

Best Accessories for Lakshadweep Beach Tourism - भारत में लक्षदीप अंडमान कोच्चि रामेश्वरम विशाखापट्टनम गंगासागर गोवा और चेन्नई जैसे कई बीच हैं जहां हर साल देश-विदेश के लोग घूमने आते हैं और अपना समय बिताते हैं। ऐसे में अगर आप भी इनमें से किसी एक जगह पर जानें की योजना बना रहे हैं तो आप यहां दी गई एसेसरीज की खरीददारी करनी चाहिए।

By Deepak Kumar Pandey Publish:Tue, 09 Jan 2024 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jan 2024 06:55 PM (IST)
मालदीव छोड़ लक्षद्वीप घूमने का है प्लान? जानिए कुल खर्च, Accessories, टूरिस्ट स्पॉट, Ticket, पहुंचने का मार्ग
मालदीव छोड़ लक्षद्वीप घूमने का है प्लान? जानिए कुल खर्च, Accessories, टूरिस्ट स्पॉट, Ticket, पहुंचने का मार्ग

Best Accessories  For Lakshadweep Island Beach Tourism: इन दिनों भारत में लक्षद्वीप (Lakshadweep) समूह की काफी चर्चा हो रही है और मालदीव का काफी विरोध हो रहा है। भारत में दवाब के बाद मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों का सस्पेंड कर दिया है और अब राष्ट्रपति पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर इसी से संबंधित खबरों की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लक्षद्वीप यात्रा के बाद खुद सभी देशवासियों को लक्षद्वीप घूमने की सलाह दी है। इसके बाद से ही लाखों सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर रहे हैं और इसकी सुंदरता व स्वच्छता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बहुत सारे लोग तो ऐसे भी हैं, जो लक्षद्वीप में घूमने की योजना बना रहे हैं, लेकिन आपमें से बहुत सारे लोग ऐसे भी होंगे, जो यह नहीं जानते हैं कि आखिर लक्षद्वीप (Lakshadweep) कैसे जाएं और यहां किस सीजन में जाना बेहतर रहता है? लक्षद्वीप जाने का खर्चा कितना है और किन डेस्टिनेशन पर आपको गुजरना होगा। इस लेख में हम आपको इन सब सारे सवालों का जवाब देंगे। साथ ही वहां घूमने के लिए कुछ सबसे जरूरी एसेसरीज के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं।

Best Woodland Boot For Mens In India की भी करें जांच.

लक्षद्वीप जाने का समय (Time To Go To Lakshadweep)

यूं तो लक्षद्वीप बारहों महीने जाया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्यियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहता है, इसलिए यहां पर अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की जा सकती है। इस जगह पर गर्मी में भी मौसम बहुत सुहाना रहता है। आप सर्दी के मौसम में यहां आते हैं तो सबसे बढ़िया रहेगा। 

लक्षद्वीप जाने का साधन (Transport Of Reaching Lakshadweep)

आप लक्षद्वीप फ्लाइट और रेल दोनों से जा सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आपको कोच्चि के अगत्ती हवाईअड्डे के लिए टिकट बुक कराना होगा। अगत्ती पहुंचने के बाद यहां से नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य दीपों पर पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट किराया एक तरफ का करीब 12 हजार रुपए तक है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट से यह किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कई एयरलाइन कंपनियां अगत्ती हवाईअड्डे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट प्रोवाइड कराती है।

अमेजन पर यहां से Flight Ticket की करें बुकिंग.

वहीं दिल्ली से ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी कोने से लक्षद्वीप जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है, इसके लिए आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। वहां से आपको समुद्र और हवाई मार्ग से लक्षद्वीप पहुंचना होगा। दिल्ली से आपको एर्नाकुलम जाने के लिए हिमसागर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस और मिलेनियम एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें मिल जाएंगी।

अमेजन पर यहां से Train Ticket की करें बुकिंग.

लक्षद्वीप में घूमने की जगह (Places To Visit In Lakshadweep)

आपको बता दें कि लक्षद्वीप किसी भी तरह से किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है और यहां पर शांति के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता भी है। यहां समुद्र की सुंदर नजारा होता है और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए कई एक्टिविटी भी हैं। यहां पर आप अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। अगर आपको अच्छे से लक्षद्वीप घूमना है तो कम से कम 4 या 5 दिन के टूर का प्लान बनाना चाहिए।

लक्षद्वीप में घूमने का खर्च (Total Cost Of Visiting Lakshadweep)

लक्षद्वीप जाने के लिए आपको फ्लाइट की टिकट एक महीने पहले बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि यहां आपको काफी सस्ता पड़ेगा। लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है। बजट फ्रेंडली लक्षद्वीप टूर पैकेज के लिए आप ट्रैवल एजेंट की भी मदद ले सकते हैं। उदाहरण के लिए Easemytrip.com पर लक्षद्वीप में 2 नाइट के पैकेज के लिए 22,999 रुपये और 4 रातों के लिए पैकेज का खर्च 47,199 रुपये है। इसमें होटल, घूमना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च शामिल है। ध्यान रहे इसमें फ्लाइट का किराया शामिल नहीं है।

Accessories for Lakshadweep island Beach Tourism: कुछ जरूरी सामान

इस तरह आप यह जान चुके हैं कि लक्षद्वीप की यात्रा कैसे और कहां से हो सकती है और उसका किराया कितना रखा गया है। अब आइए उन Accessories के बारे में भी जान लेते हैं, जो हर आदमी के लिए किसी भी यात्रा में जरूरी होते हैं।

1. Safari Ray 77 cms Large Suitcase

सफारी के इस ट्राली बैग को 4 व्हील के साथ पेश किया जाता है और भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता है, जिसकी यूजर रेटिंग 4.2 स्टार की है।

इस सूटकेस को स्टाइलिश सियान कलर के साथ पेश किया जाता है और यह अपने ओवरआल परफॉर्मेंस से भी सबको प्रभावित करता है। पूरी यात्रा के दौरान यह आपके सामान को सुरक्षित रखेगा, क्योंकि यह काफी टिकाऊ है। Safari Suitcase Price: Rs 3,499.

2. Woodland Men's Gb 2659117nw Ankle Boot

जब आप अपने लिए किसी Best Accessories for Beach Tourism की तलाश करने जाते हैं तो आपके पास अच्छी क्वालिटी वाला शूज भी अवश्य होना चाहिए, जिसकी जरूरत यह वूडलैंड शूज करता है।

इस शूज को भी यूजर्स के बीच बहुत पसंद किया जाता है और यह काफी मजबूत है। इसे यूजर्स ने अच्छी रेटिंग दी है। इस शूज को आपके लिए 3 कलर विकल्प और 7 साइज में पेश किया जा रहा है। Woodland Shoes Price: Rs 2,719.

3. SUNGAIT Polarized Sunglasses

यह सनग्लास केवल आपकी बीच यात्रा ही नहीं बल्कि ड्राइविंग के लिए भी उपयुक्त है। यह चश्मा लोगों को UVA/UVB और UVC किरणों के खिलाफ 100 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करता है।

इसका लेंस अधिकतम स्पष्टता और सटीकता के लिए दृष्टि को अनुकूलित करते हैं, जिससे आपकी आंखें अधिक आरामदायक होती हैं और आप पूरे दिन सुरक्षा के लिए बेहतर देख सकते हैं। SUNGAIT Sunglasses Price: Rs 1,800.

4. Electomania Sun Protection Cap

इस बीच फिशिंग हैट को भारत में बहुत पसंद किया जाता है और इसका इस्तेमाल Best Accessories for Beach Tourism के साथ-साथ गर्मियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह हैट आपके लिए कुल 5 कलर विकल्प के साथ पेश किया जाता है और इसका डिजाइन काफी आकर्षक है। Electomania Hat Price: Rs 569.

5. YOYI YOYI Yoyi Sand Free Beach Blanket

यह बीच ब्लैंकेट 210T टीयर रेसिस्टेंट पॉलिएस्टर फाइबर से बना है और उच्च घनत्व, उच्च शक्ति और घर्षण प्रतिरोध, रेत और अन्य वस्तुओं को हल्के झटकों से साफ किया जा सकता है।

यह पूरी तरह सैंडप्रूफ है, जो कि इसे हर समय साफ रखा जाता है और वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। Yoyi Blanket Price: Rs 564.

अमेजन स्टोर पर सभी Accessories for Beach Tourism के लिए करें विजिट.

लक्षद्वीप यात्रा को लेकर इस वक्त पूछे जा रहे सवाल

1. लक्षद्वीप क्यों प्रसिद्ध है?

लक्षद्वीप 36 द्वीपों का समूह है, जो कि अपने आकर्षक और धूप से नहाए समुद्र तटों और हरे-भरे परिदृश्य के लिए जाना जाता है। मलयालम और संस्कृत को मिलाकर लक्षद्वीप नाम का अर्थ 'एक लाख द्वीप' होता है। भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप एक द्वीपसमूह है।

2. क्या लक्षद्वीप के लिए वीजा जरूरी है?

विदेशी पर्यटकों के पास लक्षद्वीप सहित भारत में प्रवेश करने के लिए वैध पासपोर्ट और भारतीय वीज़ा रखना जरूरी है। लक्षद्वीप पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट इस बात पर प्रकाश डालती है कि पूर्व अनुमति का उद्देश्य स्वदेशी अनुसूचित जनजातियों की सुरक्षा करना है, जो क्षेत्र की आबादी का लगभग 95 प्रतिशत है।

3. लक्षद्वीप और अंडमान में कौन सा द्वीप महंगा है?

अगत्ती द्वीप समुद्र तट रिज़ॉर्ट लक्षद्वीप द्वीप समूह में आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे प्रसिद्ध भोजन स्थलों में से एक है। दोनों के बीच में हवाई किराया यात्रा का सबसे महंगा पहलू है, जिसका अर्थ है कि लक्षद्वीप अंडमान से ज्यादा महंगा है।

Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।

Posted By Deepak Kumar Pandey