Mi Smart Band 4 को खरीदना होगा और आसान, कंपनी ने की बड़ी घोषणा

Mi Smart Band 4 को अब यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी खरीद सकेंगे। अभी तक यह डिवाइस केवल Mi.com Amazon और Mi Home स्टोर्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध थी

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 04:57 PM (IST)
Mi Smart Band 4 को खरीदना होगा और आसान, कंपनी ने की बड़ी घोषणा
Mi Smart Band 4 को खरीदना होगा और आसान, कंपनी ने की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले साल भारतीय बाजार में वियरेबल सेगमेंट के तहत Mi Smart Band 4 को लॉन्च किया था। जो कि अभी तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा Amazon और Mi Home स्टोर्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध ​थी। लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है​ कि इस डिवाइस के यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी खरीद सकेंगे। इस स्मार्ट बैंड की कीमत 2,299 रुपये है और यह कई खास फीचर्स से लैस है। 

Xiaomi ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कंपनी ने जानकारी दी गई है​ कि Mi Smart Band 4 अब Flipkart पर भी उपलब्ध होगा और Flipkart पर इसे लिस्ट भी कर दिया गया है। इसकी कीमत 2,299 रुपये है और Flipkart पर इसे 5 प्रतिशत तक कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। 

Don't stop your workout for anything.

Do more, Play more, Live more with #MiSmartBand4.

Now available on @Flipkart - https://t.co/Vf6ULsGmlP" rel="nofollow pic.twitter.com/gwdD13FLQi — Mi India (@XiaomiIndia) May 18, 2020

बता दें कि पिछले दिनों ही Mi Band 4 को V1.0.9.48 अपडेट प्राप्त हुआ था। इस अपडेट के बाद​ डिवाइस में कई नए फीचर्स भी ऐड हुए। यूजसर्स अपने हार्ट रेट डाटा को अन्य डिवाइसेज पर भी शेयर कर सकते हैं। साथ ही यह फोन के ऐप में री-डिजाइन की गई डिस्प्ले सेटिंग्स के साथ आता है और आपको स्टोर में वॉच फेसेज की सुविधा मिलेगी।

Mi Band 4 के फीचर्स

Mi Band 4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 240x120 पिक्सल है और इसमें 2.5D स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास पैनल दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 135mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में एनएफसी पर 15 दिनों बैकअप देने में सक्षम है। जबकि स्टैंडर्ड वर्जन 20 दिनों का बैकअप दे सकती है। 

यह डिवाइस ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है और यह डिवाइस एंड्राइड 4.4 और उससे उपर के वर्जन पर काम करता है। इसके अलावा यह iOS 9.0 पर भी काम करता है। इस स्मार्ट बैंड में कई वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। इसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, स्वीमिंग और साइकिलिंग शामिल है। 

chat bot
आपका साथी