Xiaomi Mi Band 5 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Mi Band 5 को पिछले दिनों भी पंच-होल बड़े डिस्प्ले पैनल के साथ स्पॉट किया गया था। अब इस फिटनेस बैंड को ताइवान में सर्टिफिकेशन मिल गया है.. (फोटो साभार- Xiaomi)

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 07:02 AM (IST)
Xiaomi Mi Band 5 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Xiaomi Mi Band 5 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi जल्द ही अपने Mi फिटनेस बैंड के अपग्रेडेड मॉडल को लॉन्च करने वाला है।Mi Band 5 को इस महीने की आखिर में आयोजित होने वाले मेगा इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। Mi Band 5 को पिछले दिनों भी पंच-होल बड़े डिस्प्ले पैनल के साथ स्पॉट किया गया था। अब इस फिटनेस बैंड को ताइवान में सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस अपग्रेडेड फिटनेस बैंड में पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले कई नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। साथ ही, इसके डिस्प्ले में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Band 5 को ताइवानी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इसमें 1.2 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Mi Band 4 में 0.95 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। ऐसे में डिस्प्ले की साइज में बड़ा अपग्रेड देखा जा सकता है। वहीं, पिछले दिनों जो जानकारियां सामने आईं हैं उसके मुताबिक, Mi Band 5 में पंच-होल डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्प्ले साइज के अलावा अन्य किसी फीचर के बारे में सर्टिफिकेशन साइट पर जानकारी शेयर नहीं की गई है। पिछले दिनों /Leaks ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस फिटनेस बैंड के डिस्प्ले की इमेज पोस्ट की थी, जिसमें पंच-होल डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है। ये दुनिया का पहला फिटनेस बैंड हो सकता है, जिसमें पंच-होल का इस्तेमाल किया गया है। इस पंच-होल को डिस्प्ले की निचले भाग में स्पॉट किया गया है।

इस फिटनेस बैंड के अब तक जो भी फीचर्स सामने आए हैं, उसके मुताबिक इसमें 1.2 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। साथ ही साथ इसमें अपग्रेडेड NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दी जा सकती है। NFC कनेक्टिविटी फीचर्स होने की वजह से इस फिटनेस बैंड के जरिए पेमेंटिंग फीचर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही साथ, ये फिटनेस बैंड, कई तरह के ट्रैकर से लैस हो सकता है। जिसमें फिटनेस ट्रैकर के अलावा हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेंसर शामिल हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसे CNY 179 (लगभग 1,840 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी