108 MP कैमरे के साथ 24 सितम्बर को लॉन्च होंगे Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4

Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4 की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है ये डिवाइस 24 सितम्बर को चीन में लॉन्च किए जाएंगे...

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 03:38 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 03:38 PM (IST)
108 MP कैमरे के साथ 24 सितम्बर को लॉन्च होंगे Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4
108 MP कैमरे के साथ 24 सितम्बर को लॉन्च होंगे Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4

नई दिल्ली, टेक डेस्क। काफी समय से चर्चा है कि Xiaomi अपने नए डिवाइस Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4 पर काम कर रही है।​ जिन्हें जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। जहां Xiaomi Mi 9 Pro कंपनी का दूसरा 5G डिवाइस है वहीं Mi Mix 4 लॉन्च से पहले ही अपने कैमरे को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं अब Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4 की लॉन्च डेट सामने आ गई है जिसके अनुसार कंपनी बीजिंग में 24 सितम्बर ये डिवाइस लॉन्च करेगी। 

weibo पर दी गई जानकारी के अनुसार Xiaomi बीजिंग में 24 सितम्बर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसका पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4 के लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। हालां​कि इसमें किसी अन्य फीचर का खुलासा नहीं किया गया है। उसके लिए यूजर्स को डिवाइस के लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। 

ये भी पढ़ें: Xiaomi के 108MP सेंसर में आखिर क्या होगा खास? बनेगी ISOCELL का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी

लेकिन अभी तक सामने आए लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi Mix 4 में टेलीफोटो और वाइड एंगल लेंस के साथ ही 108 मेगापिक्सल का amsung ISOCELL Bright HMX मेन सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश हो सकता है। 

Xiaomi Mi 9 Pro में 6.39 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले​ दिया जा सकता है। यह फोन भी Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश​ किया जाएगा। जिसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी हो सकती है। जो कि 30W Mi Charge Turbo वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला कंपनी का पहला डिवाइस होगा। 30W Mi Charge Turbo वायरलैस चार्जिंग की घोषणा कंपनी ने पिछले हफ्ते ही की है। 

Xiaomi Mi 9 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 12GB रैम होगी। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। 

chat bot
आपका साथी