Tecno Spark Go 2020 भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

Tecno Spark Go 2020 की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध होगा

By Renu YadavEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 07:10 AM (IST)
Tecno Spark Go 2020 भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा
Tecno Spark Go 2020 भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही में Tecno ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी किया था, जिसके बाद इस स्मार्टफोन के बारे में कई कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब कंपनी ने सभी चर्चाओं और लीक्स व विराम लगाते हुए आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2020 की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और यह Flipkart एक्सक्लूसिव होगा।

Tecno Spark Go 2020 को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में लॉन्च डेट के साथ ही यह भी बताया गया है कि इसमें बड़ी बैटरी उपलब्ध होगी। हालांकि, बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है। इस ​ट्वीट में कंपनी ने बिल्कुल ​फिल्मी स्टाइल में डायलॉग के साथ लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है जो कि बेहद ही रोचक है। 

Entertainment ka insaaf jub milega na, toh aap sirf khush nahi, ekdum KHUSH ho jaoge! 😉

Stay tuned, doston!

Check it Out: https://t.co/3ulgxe1pSA" rel="nofollow#SparkLagega #NewLaunch #ComingSoon #TecnoMobileIndia #SparkGo2020 pic.twitter.com/FlLwcTDhBD— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) August 28, 2020

इसके अलावा Tecno Spark Go 2020 के लॉन्च से पहले Flipkart ने भी इसकी माइक्रोसाइट जारी कर दी है। माइक्रोसाइट पर स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता के बारे में बताया गया है। Tecno Spark Go 2020 में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.2 इंच का बिग डिस्प्ले मिलेगा।

Flipkart पर टीजर के तौर पर शेयर की गई इमेज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि Tecno Spark Go 2020 में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके राइट पैनल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। जबकि बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मौजूद हैं। पिछले दिनों यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट किया गया था और वहां दी गई जानकारी के अनुसार इसे MediaTek MT6761D चिपसेट पर पेश किया जाएगा और यह एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित होगा।

chat bot
आपका साथी