LIVE BLOG

Tech News 25th March LIVE Updates: भारत में लॉकडाउन की वजह से Xiaomi ने कैंसिल किया Mi 10 का लॉन्च इवेंट

<p>Tech News 25th March LIVE Updates: Coronavirus के कारण भारत में हुए Lockdown को देखते हुए Xiaomi ने Mi 10 के लॉन्च इवेंट को कैंसिल करने की घोषणा की है</p>

Shilpa SrivastavaPublish:Wed, 25 Mar 2020 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 04:13 PM (IST)
Tech News 25th March LIVE Updates: भारत में लॉकडाउन की वजह से Xiaomi ने कैंसिल किया Mi 10 का लॉन्च इवेंट
Tech News 25th March LIVE Updates: भारत में लॉकडाउन की वजह से Xiaomi ने कैंसिल किया Mi 10 का लॉन्च इवेंट

Highlights

  • Telegram पर आई MyGov Corona Newsdesk, मिलेगी वायरस से संबंधित सभी जानकारी
  • Instagram लाया Co-Watching फीचर
  • Facebook और Instagram ने घटाई अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग क्वालिटी
25/03/2020
4:13:06 pm

भारत में लॉकडाउन की वजह से Xiaomi ने कैंसिल किया Mi 10 का लॉन्च इवेंट

Coronavirus की वजह से देशभर में हुए Lockdown को देखते हुए Xiaomi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 10 के लॉन्च इवेंट को कैंसिल करने की घोषणा की है। जो कि 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था। अब यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि कंपनी ने नई लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 

25/03/2020
11:24:18 am

Amazon ने बंद की अपनी सर्विस, ज्यादा मांग वाले प्रोडक्टस ही होंगे डिलीवर

भारत में Coronavirus से बचाव के चलते हुए 21 दिन के लॉकडाउन को देखते हुए कई कंपनियां अहम कदम उठा रही हैं। वहीं, इस बीच ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी अपनी सर्विसेज को बंद कर दिया है। कंपनी अब केवल वही सर्विस दे रही है जो लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अहम हैं।  

25/03/2020
10:05:19 am

98-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart TV Max हुआ लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने चीनी मार्केट में अपने टीवी सेगमेंट को बढ़ाते हुए इसमें एक नया टीवी ऐड किया है। कंपनी ने Redmi Smart TV Max को लॉन्च किया है। इस टीवी 98-इंच का डिस्प्ले है जिसमें 4K HDR सपोर्ट दिया गया है। ये टीवी  कंपनी ने फिलहाल इस टीवी को चीन में लॉन्च किया है। लेकिन अन्य देशों में ये कब दस्तक देगा इस बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया।

25/03/2020
9:42:39 am

D2h ने यूजर्स को दी एक दिन की फ्री सर्विस

DTH सर्विस प्रोवाइडर D2h ने अपने यूजर्स को एक दिन का सर्विस फ्री देने की बात कही है। कंपनी ने यह कदम जनता कर्फ्यू के सपोर्ट में उठाया है। कंपनी ने कहा है कि वो एक दिन के चार्जेज को माफ कर रहा है। इस एक दिन की फ्री सर्विस को यूजर के अगले रिचार्ज में एडजस्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि D2h, Dish TV India का ही हिस्सा है और इस कंपनी की तरफ से इस बात की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।  

25/03/2020
8:20:13 am

शाओमी ने अस्थाई रूप से बंद किए Mi Homes

Coronavirus के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। वहीं, फोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भी इस लॉकडाउन के मद्देनजर अपने Mi Homes को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है। इससे पहले Xiaomi ने N95 मास्क और प्रोटेक्टिव सूट्स को डोनेट करने की बात कही थी।  

25/03/2020
7:40:00 am

Telegram पर आई MyGov Corona Newsdesk

Coronavirus की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन का आग्रह किया है। इस वायरस से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी यूजर्स को सजग करने में लगे हुए हैं। आजकल Telegram का इस्तेमाल हर कोई कर रहा होगा। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आपको बता दें कि Telegram पर एक सरकारी ग्रुप जोड़ा गया है जिसका नाम MyGov Corona Newsdesk है। यह एक वेरिफाइड अकाउंट है।  

25/03/2020
7:25:51 am

महज 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में मिलेगी डबल स्पीड और अनलिमिटेड डाटा

Coronavirus के चलते सभी कंपनियों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया है। इस दौरान कई कंपनियों ने डबल डाटा बेनिफिट उपलब्ध कराए हैं और अब इस क्रम में ONEOTT iNTERTAINMENT कंपनी ने भी अपने One GigaFiber के तहत एक आकर्षक प्लान ऑफर किया है। इसके तहत यूजर्स को डबल स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को केवल 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।  

25/03/2020
7:18:06 am

Instagram लाया Co-Watching फीचर

Coronavirus की स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग कितनी अहम है ये तो हम सभी समझ गए हैं। इसी से संबंधित Instagram पर एक नया फीचर पेश किया गया है जिसका नाम Co-Watching है। इस फीचर को लोगों को एक-दूसरे से वर्चुअली कनेक्ट रखने के लिए पेश किया गया है। इसके तहत यूजर्स वीडियो चैट करते हुए एक-साथ किसी Instagram पोस्ट को देख पाएंगे। वहीं, कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से इस वायरस से संबंधित फेक पोस्ट्स को भी हटा दिया है। वहीं, Instagram ने COVID-19 से संबंधित कुछ स्टीकर्स भी पेश किए हैं। 

chat bot
आपका साथी