Redmi Note 9 5G सीरीज अगले हफ्ते दे सकती है दस्तक, सामने आई खास डिटेल

Redmi Note 9 5G सीरीज को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि यह सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च की जा सकती है। इसके तहत कंपनी दो नए स्मार्टफोन को पेश करेगी। जो कि MediaTek और Qualcomm प्रोसेसर पर आधारित होंगे।

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 08:25 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 08:30 AM (IST)
Redmi Note 9 5G सीरीज अगले हफ्ते दे सकती है दस्तक, सामने आई खास डिटेल
यह फोटो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 9 5G सीरीज को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही है। चर्चा है कि इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज 24 नवंबर को बाजार में दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, अभी यूजर्स को इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा 

Redmi Note 9 5G को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दी गई जानकारी के अनुसार ये सीरीज 24 नवंबर को चीन में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G को लॉन्च करने वाली है। खास बात है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन 5G सपोर्ट से लैस होंगे। इन्हें MediaTek और Qualcomm प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। 

[Launch Date]

Redmi Note 9 5G Series Devices Launching On November 24 in China.

Redmi Note 9 5G With Dimensity 800U Will Cost ¥1000 ~ ₹11,189.94

Redmi Note 9 5G With Snapdragon 750G & Samsung HM2 108MP Will Cost Around ¥1500 ~ ₹16,784.91 😍https://t.co/fwoTSmcV3y" rel="nofollow https://t.co/ksltXaimMF" rel="nofollow pic.twitter.com/H0Qdbi7O2F

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 16, 2020

Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G: संभावित कीमत

Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G को लेकर सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 9 5G की कीमत CNY 1,000 यानि लगभग 11,300 रुपये होगी। जबकि Redmi Note 9 Pro 5G को CNY 1,500 यानि करीब 17,000 रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 9 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 5G में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया जा सकता है और यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U चिपसेट पर पेश ​होगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। TENAA पर ​हुई लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। 

Redmi Note 9 Pro 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro 5G को लेकर TENAA पर दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर पर पेश हो सकता है। फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी