Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जल्द भारतीय बाजार में ले सकता है एंट्री

Xiaomi के अपकमिंग Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिससे साफ हो गया है कि यह जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। हालांकि लिस्टिंग फीचर या कीमत की जानकारी नहीं मिली है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 09:37 AM (IST)
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जल्द भारतीय बाजार में ले सकता है एंट्री
Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, क्योंकि इसे BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह जानकारी टेक टिपस्टर मुकुल शर्मा ने साझा की है। मुकुल के मुताबिक, अगामी स्मार्टफोन M2101K6I मॉडल नंबर के साथ BIS की वेबसाइट पर लिस्ट है। यह वही मॉडल नंबर है, जिसे कुछ समय पहले FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।

So the Redmi Note 10 Pro is now certified by the Indian BIS. Indian launch does not seem to be too far away from now.#Xiaomi #Redmi #RedmiNote10Pro pic.twitter.com/31A2WzV43v

— Mukul Sharma (@stufflistings) January 8, 2021

Redmi Note 10 Pro की भारत में लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि इस अपकमिंग डिवाइस को आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत बजट रेंज में रखी जा सकती है।  

Redmi Note 10 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट के साथ आएगा। यूजर्स को इस डिवाइस में 64MP का प्राइमरी सेंसर और 5,050mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा हैंडसेट में IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो शाओमी Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दे सकती है, जिसको माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। 

Redmi Note 9 Pro

आपको बता दें कि शाओमी ने मार्च 2020 में Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। Redmi Note 9 Pro की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन में 6.67 इंच का सिनेमेटिक डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह भी ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर वाहइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन में स्पलैश-प्रूफ डिजाइन दिया गया है जो P2i से प्रोटेक्टेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें Z-Axis Vibration Motor भी दी गई है। 

फोन में गेमिंग के लिए स्नैपड्रैगन Elite गेमिंग फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की UFS 2.1 स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। वहीं, 5 जनेरेशन AI इंजन दिया गया है। इसके अलावा 2x2 MIMO वाई-फआई फीचर भी मौजूद है। साथ ही NavIC सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में सुपर स्टेबलाइजेशन फीचर दिया गया है। फोन में प्रो वीडियो मोड भी दिया गया है जो वीडियोग्राफर्स को बेहद पसंद आएगा।

chat bot
आपका साथी