Realme Watch की जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जारी हुआ टीजर वीडियो

कुछ दिनों पहले रियलमी वॉच (Realme Watch) का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ था। कंपनी नए वियरेबल Watch के साथ ही Realme का नया फिटनेस ट्रैकिंग बैंड भी लॉन्च कर सकती है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 14 May 2020 09:41 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 09:45 PM (IST)
Realme Watch की जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जारी हुआ टीजर वीडियो
Realme Watch की जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जारी हुआ टीजर वीडियो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme की पहली Smart Watch की भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। कुछ दिनों पहले Realme Watch (Realme Watch) का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ था। कंपनी नए वियरेबल Watch के साथ ही Realme का नया फिटनेस ट्रैकिंग बैंड भी लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी की तरफ से Realme Band के नाम से अपना पहला वियरेबल लॉन्च किया गया था।

Realme Watch की लॉन्चिंग का खुलासा कंपनी के ट्विटर हैंडल से हुआ, जहां Realme लिंक पर जारी टीजर को रीट्वीट करते हुए लिखा गया था कि It's #TimeToBeSmarter. इसके अलावा कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्वीट पर टीजर वीडियो पोस्ट करके लिखा, 'Realme Watch, सी यू सून'। उनके इस ट्वीट से इतना जरूर साफ हो गया कि कंपनी के नए वियरेबल का नाम Realme Watch ही होगा।

Watch me!

Are you ready to join our journey in becoming India’s Most Popular Tech-Lifestyle Brand?

Our next AIoT products are on the way?

RT to show your excitement. pic.twitter.com/3Ny6EEDMi4

— Madhav @home (@MadhavSheth1) May 14, 2020

टीजर वीडियो के मुताबिक, Realme Watch स्कवायर शेप वाले कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगी। Realme Watch में 320x320 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 1.4-इंच TFT डिस्प्ले मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Watch में कंपनी खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करेगी और साफ्टवेयर के तौर पर गूगल के वियरेबल सॉफ्टवेयर का यूज करेगी। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस Watch को IP68 सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मतलब यह Watch डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस होगी। इसमें 160mAh की बैटरी के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनटरिंग का भी फीचर मिलेगा। ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि Realme Watch सिंगल चार्ज में 7 दिनों की बैटरी बैकअप देगी।

Realme Watch के साथ ही टेक ब्रैंड Realme भारत में बहुत जल्द TV लॉन्च कर सकता है। कंपनी की ओर से टीवी का भी टीजर जारी कर दिया गया है। Realme टीवी की डिटेल्स के बारे में पता नहीं लगा है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीवी का डिस्पले साइज 43 इंच का होगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से नए स्मार्ट टीवी का 32 इंच मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है।

(Written by: Saurabh Verma)

chat bot
आपका साथी