Realme ने दिखाया जबरदस्त ग्रोथ, महज दो साल में जोड़े 40 मिलियन ग्लोबल यूजर्स

Realme ने 2018 में अपना पहला स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी को भारत समेत दुनियाभर में काफी प्यार मिला है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 11:41 AM (IST)
Realme ने दिखाया जबरदस्त ग्रोथ, महज दो साल में जोड़े 40 मिलियन ग्लोबल यूजर्स
Realme ने दिखाया जबरदस्त ग्रोथ, महज दो साल में जोड़े 40 मिलियन ग्लोबल यूजर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने 2018 में अपना पहला स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी को भारत समेत दुनियाभर में काफी प्यार मिला है। मई 2018 में अपना पहला डिवाइस लॉन्च करने वाली कंपनी Realme ने पिछले दिनों अपने एक और अल्ट्रा बजट स्मार्टफोन Realme C11 को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की पहली सेल कल आयोजित की गई थी। पहली सेल में कंपनी ने महज दो मिनट में ही 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच दिए। इन यूनिट्स को बेचते ही Realme के अब ग्लोबल 40 मिलियन यानि की 4 करोड़ यूजर्स हो गए हैं।

Realme महज दो साल के अंदर ही भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हो गया है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में भारत के पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro को लॉन्च किया था। कंपनी ने अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी को छोड़कर हर बजट कैटेगरी में अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Realme इस समय भारत समेत 59 देशों में अपने स्मार्टफोन्स बेचता है। कंपनी भारत समेत दुनिया के 9 देशों में टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस डाटा को शेयर किया है।

इस तरह रहा ग्रोथ़

मई 2018 में अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद Realme ने सितंबर 2018 तक अपने 10 मिलियन यूनिट्स बाजार में बेच चुका था। यानि की लॉन्च के महज पांच महीने के अंदर ही कंपनी ने 1 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छू लिया। Realme ने भारतीय बाजार में अपने बजट और मिड बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च करके Xiaomi के सब ब्रांड Redmi को भारी चुनौती दी है। कंपनी ने पिछले साल जनवरी 2019 तक अपने 25 मिलियन यूजर्स का आकंड़ा छू लिया था। इस साल की शुरुआत में कंपनी और 10 मिलियन यूजर्स जोड़ कर 35 मिलियन यूजर्स जोड़ लिए थे। Realme C11 और Realme X3 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी के यूजर्स की संख्या 40 मिलियन यानि की 4 करोड़ हो गई।

chat bot
आपका साथी