COVID-19 की लड़ाई में OPPO मोबाइल्स कंपनी कर रही है भारत की मदद

OPPO मोबाइल COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाली भारत की पहली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 06:38 PM (IST)
COVID-19 की लड़ाई में OPPO मोबाइल्स कंपनी कर रही है भारत की मदद
COVID-19 की लड़ाई में OPPO मोबाइल्स कंपनी कर रही है भारत की मदद

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO मोबाइल, COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाली भारत की पहली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है। कंपनी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

इतना ही नहीं, एक ब्रांड के रूप में, OPPO ने ऑनलाइन रिपेयर सर्विस की शुरुआत की है। इससे देशभर के यूजर्स को बुनियादी और सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स पर 31 मई 2020 तक वारंटी को बढ़ा दिया है। यही नहीं, देश में अपने सभी वर्कर्स और कस्टमर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए OPPO Enco M31 के लॉन्च को स्थगित कर दिया है।

OPPO इंडिया ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, “यह हम सभी के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है, क्योंकि हम COVID-19 के प्रकोप के कारण एक वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं। हम उन सभी लोगों को सलाम करते हैं, जो इस कठिन समय में सहायता और बचाव कार्य में लगे हुए हैं, ताकि हम अपने घरों में सुरक्षित रहें। हम लगातार स्थिति का आकलन कर रहे हैं और हम कम्युनिटी के सपोर्ट के लिए सबकुछ करेंगे। कठिन समय हमेशा नहीं रहता, इसलिए हमें विश्वास है कि इस समस्या को हम एक साथ दूर कर सकते हैं।

Here's to standing together. To support India's battle against #COVID19, we are donating INR 1 Crore during this tough time. We urge you all to #StayHomeStaySafe and defeat this unprecedented pandemic together. #OPPOStands4India pic.twitter.com/K1fgtJfMGm

— OPPO India (@oppomobileindia) March 29, 2020

यह बात सही है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो रही हैं, और यह भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगी। अचानक इस वायरस के आने के कारण आने वाले हफ्ते हमारे लिए चुनौतिपूर्ण होंगे। ऐसे में इन सभी प्रमुख समूहों द्वारा छोटा या बड़ा योगदान भारतीयों के ऊपर पड़ रहे प्रभाव को कम करने में मदद करेगा।

chat bot
आपका साथी