Huawei Nova 6 SE डिजाइन के मामले में iPhone 11 Pro को दे सकता है टक्कर

Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप और पंच-होल डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 05:58 PM (IST)
Huawei Nova 6 SE डिजाइन के मामले में iPhone 11 Pro को दे सकता है टक्कर
Huawei Nova 6 SE डिजाइन के मामले में iPhone 11 Pro को दे सकता है टक्कर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले काफी दिनों चर्चा है कि Huawei अपने नए स्मार्टफोन Nova 6 5G पर काम कर रही है जिसे 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं हाल ही में कंपनी ने चीनी साइट Weibo पर एक टीजर के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि Huawei Nova 6 5G चीनी मार्केट में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब खबर है कि इस इवेंट में कंपनी Huawei Nova 6 5G के साथ ही एक और स्मार्टफोन Nova 6 SE को भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इसका रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन को डिजाइन iPhone 11 Pro से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। 

Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार Nova 6 SE में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले और क्वाड कैमरा सेटअप भी उपलब्ध होगा। फोन में इस्तेमाल किया गया squarish कैमरा मॉड्यूल iPhone 11 Pro के डिजाइन से काफी हद तक मिलता है। फोन मे कैमरा सेटअप के साथ नीचे फ्लैश भी मौजूद है। वहीं Nova 6 SE में सिंगल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

पिछले दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार Nova 6 SE को Kirin 810 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 40W SuperCharge wired फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony का अपकमिंग IMX686 60 मेगापिक्सल प्राइमरी दिया जा सकता है। इसके आलवा सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा।

वहीं Huawei Nova 6 5G के फीचर्स की बात करें तो अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इसमें Kirin 990 प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है। इसमें भी Nova 6 SE की तरह पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। इसके अलावा फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 1080x2340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.44 इंच का डिस्प्ले और 12 जीबी रैम दी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी