HTC Desire 20 Pro की जानकारियां आई सामने, Geekbench पर हुआ लिस्ट

HTC अपने Desire सीरीज के अगले स्मार्टफोन 20 Pro को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने पिछले साल अपने बजट स्मार्टफोन Wildfire X और R70 को पिछले साल लॉन्च किया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 05:16 PM (IST)
HTC Desire 20 Pro की जानकारियां आई सामने, Geekbench पर हुआ लिस्ट
HTC Desire 20 Pro की जानकारियां आई सामने, Geekbench पर हुआ लिस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने अपने पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन U12+ को करीब दो साल पहले मई 2018 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके बाद अपने दो स्मार्टफोन्स Wildfire X और Wildfire R70 लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन्स बजट और मिड बजट रेंज में लॉन्च किए गए हैं। दो साल के बाद कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे HTC Desire 20 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी एक टिप्स्टर ने दी है।

HTC Desire 20 Pro के फ्रंट पैनल का डिजाइन OnePlus 8 की तरह दिया जा सकता है। जबकि इसके बैक पैनल का डिजाइन Mi 10 की तरह हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Geekbench सर्टिफिकेशन साइट पर 'Bayamo' कोडनेम के साथलिस्ट किया गया है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक देखा जा सकता है। इसे सिंगल कोर में 312 प्वाइंट्स स्कोर मिले हैं। वहीं, मल्टीकोर में इसे 1,367 प्वाइंट्स स्कोर मिला है। सर्टिफिकेशन साइट के जरिए रिवील हुआ जानकारी में इसके स्टोरेज ऑप्शन के बारे में खुलासा हुआ है। फोन को 6GB RAM के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.8GHz वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC (सिस्टम ऑन चिप) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के बारे में अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में भी अभी किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। HTC ने इस साल भारत में अपने बजट स्मार्टफोन HTC Wildfire R70 को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन 4,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर के साथ आता है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच फीचर वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन 2GB RAM + 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

chat bot
आपका साथी