Happy New Year 2020: गूगल ने न्यू ईयर के मौके पर बनाया इनोवेटिव डूडल

इस डूडल को गूगल ने 31 दिसंबर की न्यू ईयर ईव के साथ मल्टी कलर फायरवर्क के साथ सजाया है। यह बेहद ही इनोवेटिव है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 09:36 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 10:31 AM (IST)
Happy New Year 2020: गूगल ने न्यू ईयर के मौके पर बनाया इनोवेटिव डूडल
Happy New Year 2020: गूगल ने न्यू ईयर के मौके पर बनाया इनोवेटिव डूडल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Happy New Year 2020: गूगल ने न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास डूडल बनाया है। आज साल 2019 का अंतिम दिन है। पूरे विश्व में जहां एक तरफ न्यू ईयर की तैयारियां चल रही हैं वहीं, गूगल यूजर्स के लिए यह खास डूडल लाया है। इस डूडल को गूगल ने 31 दिसंबर की न्यू ईयर ईव के साथ मल्टी कलर फायरवर्क के साथ सजाया है। यह बेहद ही इनोवेटिव है।  

जानें गूगल के नए डूडल के बारे में: यह डूडल बेहद इनोवेटिव है। इसमें एक पक्षी के साथ एक मेंढक बैठा है। ये न्यू ईयर ईव को सेलिब्रिट करते नजर आ रहे हैं। इसमें मेंढक ने टोपी पहनी है। साथ ही पटाखों की आतिशबाजी का मजा भी ले रहा है। यह आतिशबाजी बिल्डिंग्स के बीच होती दिखाई जा रही है। इसमें 5 रंगों की आतिशबाजी होती हो रही है जिसमें ब्लू, रेड, येलो, पिंक और ग्रीन कलर शामिल हैं।

जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो आपको नए साल से संबंधित कई जानकारियां मिल जाएंगी। इस गूगल को देखा जाए तो जब भी कोई त्यौहार या खास दिन होता है तो हम सभी आतिशबाजी करते हैं और कुछ इसी तरह गूगल ने भी अपने डूडल को प्रदर्शित किया है। न्यू ईयर ईव के मौके पर दुनियाभर समेत भारत के लोग काफी धूमधाम करते हैं। इस दौरान लोग पार्टी, गेट टू गेदर आदि करते हैं।

जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो आपको न्यू ईयर से संबंधित कई खबरें, वीडियोज जानकारी मिलेगी। साथ ही विकिपीडिया से संबंधित भी कई जानकारी भी दी गई होंगी। जैसा कि हमने आपको बताया यह डूडल काफी इनोवेटिव है। देखने में डूडल काफी अच्छा नजर आ रहा है। 

chat bot
आपका साथी