फिर लौटेगी Big Diwali Sale 2019, Redmi Note 7 Pro से Realme 5 तक मिलेंगे शानदार ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019 सेल में Redmi Note 7 Pro Redmi Note 7S Realme 5 और Vivo Z1 Pro को सेल में कम कीमत में खरीदा जा सकेगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 12:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:40 AM (IST)
फिर लौटेगी Big Diwali Sale 2019, Redmi Note 7 Pro से Realme 5 तक मिलेंगे शानदार ऑफर्स
फिर लौटेगी Big Diwali Sale 2019, Redmi Note 7 Pro से Realme 5 तक मिलेंगे शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart Big Diwali Sale 2019 की एक बार फिर वापसी हो रही है। यह सेल 21 अक्टूबर से शुरू होगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान भी यूजर्स को कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट और शानदार डील्स दी जाएंगी। Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Realme 5 और Vivo Z1 Pro को सेल में कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। अगर आप स्मार्ट टीवी मॉडल और होम एप्लायंसेज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन प्रोडक्ट्स पर 75 फीसद तक का ऑफ दिया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्टवॉच, लैपटॉप, DSLRs, और मिररलेस कैमरे पर भी ऑफर दिए जाएंगे।

Flipkart Big Diwali Sale 2019 की डिटेल्स: Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल 20 अक्टूबर रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं, अन्य ग्राहकों के लिए सेल 21 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart Big Diwali Sale 2019 के दौरान सुबह 12 बजे, 8 बजे और दोपहर 4 बजे से Dhamaka Deals भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, SBI के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। 

स्मार्टफोन डील्स: Redmi Note 7 Pro की बात करें तो इसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में और Redmi Note 7S को 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 5 को 8,999 रुपये में और Vivo Z1 Pro को 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स No Cost EMI ऑफर का भी लाभ उठा पाएंगे। वहीं, एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।

स्मार्ट टीवी, DSLRs, स्मार्टवॉच भी होंगे सस्ते: 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 75 फीसद तक की छूट दी जाएगी। Samsung Smart LED TV 32 इंच मॉडल समेत कई अन्य कई होम एप्लायंसेज पर भी डिस्काउंट और डील दी जाएंगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और एसेसरीज पर 90 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। इसके साथ ही DSLR, मिररलेस कैमरे और लैपटॉप पर शानदार डील्स दी जाएंगी। 

chat bot
आपका साथी