2022 में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन में से 45 प्रतिशत डिवाइस में होगा OLED डिस्प्ले : रिपोर्ट

OLED डिस्प्ले लोगों को पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि 2021 में अब तक बेचे गए सभी स्मार्टफोन में से 38 प्रतिशत डिवाइस में OLED डिस्प्ले है। दूसरी तरफ 2022 में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन में से 45 प्रतिशत डिवाइस में OLED पैनल होने की संभावना है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 10:55 AM (IST)
2022 में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन में से 45 प्रतिशत डिवाइस में होगा OLED डिस्प्ले : रिपोर्ट
एमाई 10 प्रो स्मार्टफोन की प्रतिकात्मक फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, IANS। स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोगों को भी ओएलईडी पैनल काफी पसंद आ रहा हैं। यही वजह है कि 2021 में अब तक बेचे गए सभी स्मार्टफोन में से 38 प्रतिशत डिवाइस में OLED डिस्प्ले है। यह जानकारी ट्रेंडफोर्स की रिपोर्ट से मिली है।

ट्रेंडफोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन में से 45 प्रतिशत डिवाइस में OLED पैनल होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐप्पल और सैमसंग जैसी प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का अपने डिवाइस एमोलेड और OLED डिस्प्ले देना ही मार्केट शेयर में उछाल का मुख्य कारण है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आने वाले समय में डिस्प्ले के लिए बड़ी चिपसेट बनाई जाएंगी।

OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन

आपको बता दें कि शाओमी ने सैमसंग, ऐप्पल, ओप्पो और वीवो जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पिछले साल Mi 10 और Mi 10 Pro को लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi 10 और Mi 10 Pro दोनों स्मार्टफोन में 6.67 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें पंच-होल कटआउट के साथ ही 90Hz रिफ्रेश मौजूद है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 865 पर काम करते हैं और दोनों वेरिएंट में आपको 108MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो 8K रेजोल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Mi 10 Pro में 108MP का मेन कैमरा, 12MP का टेलिफोटो लेंस, 20MP का अल्ट्रा वाइड और चौथा सेंसर 8MP का है। वही इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,780mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Mi 10 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP के प्राइमरी सेंसर के अलावा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 20MP का है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मौजूद है।

chat bot
आपका साथी