बदल गया फेसबुक का लोगो... देखा आपने!

सोशल नेटवर्क फेसबुक ने अपना वर्डमार्क लोगो बदल दिया है। बदलाव काफी छोटा है, जो आपको गौर करने पर ही दिखेगा।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 12:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 12:46 PM (IST)
बदल गया फेसबुक का लोगो... देखा आपने!

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्क फेसबुक ने अपना वर्डमार्क लोगो बदल दिया है। बदलाव काफी छोटा है, जो आपको गौर करने पर ही दिखेगा। फेसबुक के प्रोडक्ट डिजायनर ने लोगो के इस नये डिजायन को ट्वीट किया है।

इसके फांट का साइज बदल गया है और रंग में भी बदलाव देख सकेंगे, साथ ही a,e,b और o के बीच का स्पेस भी ज्यादा सर्कुलर हो गया है। इसके अलावा a पूरी तरह से अलग स्टाइल में दिख रहा है।

पुराना लोगो वर्ष 2005 में बनाया गया था, जब फेसबुक अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा था। फेसबुक का यह नया लोगो कंपनी के इन-हाउस डिजायन टीम ने बनाया है। हालांकि यह नया लोगो हर जगह अभी नहीं पहुंचा है, कई जगहों पर पुराना लोगो ही दिख रहा है।

पढ़ें: अब आपके मनपसंद वीडियोज दिखाएगा फेसबुक

chat bot
आपका साथी