Realme X50 5G ने दी यूरोपीय बाजार में दस्तक, OnePlus Nord को देगा चुनौती

Realme X50 5G का लुक और डिजाइन X50 Pro 5G की तरह ही दिया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 11:15 AM (IST)
Realme X50 5G ने दी यूरोपीय बाजार में दस्तक, OnePlus Nord को देगा चुनौती
Realme X50 5G ने दी यूरोपीय बाजार में दस्तक, OnePlus Nord को देगा चुनौती

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने यूरोपीय बाजार में अपने मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन के साथ दस्तक दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Snapdragon 765G मिड रेंज के चिपसेट के साथ पेश किया है। Realme ने साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपने Realme X50 Pro 5G को लॉन्च किया था। ये भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला 5G स्मार्टफोन था। इसे Snapdragon 865 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के लोअर वेरिएंट Realme X50 5G का लुक और डिजाइन X50 Pro 5G की तरह ही दिया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है।

Realme X50 5G को यूरोपीय बाजार में केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की कीमत 299 EURO (लगभग 25,000 रुपये) रखी गई है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.57 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। फोन में यूजर्स को फुल एचडी स्क्रीन रिजोल्यूशन मिलता है। फोन के फ्रंट पैनल में ड्यूल पंच-होल सेल्फी कैमरा सेट-अप दिया गया है।

फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इसमें 16MP + 2MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4,200mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, इसमें 30W डार्ट फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। फोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर रन करता है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला OnePlus Nord से होगा।

chat bot
आपका साथी