Lenovo ने भारत में तीन स्मार्ट डिवाइसेज किए लॉन्च

Lenovo Smart डिवाइसेज Google Assistant और Amazon Alexa के सपोर्टस के साथ आते हैं। Lenovo Smart Bulb का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च होने वाले Mi Smart Bulb से होगा

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 08:17 PM (IST)
Lenovo ने भारत में तीन स्मार्ट डिवाइसेज किए लॉन्च
Lenovo ने भारत में तीन स्मार्ट डिवाइसेज किए लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी Lenovo ने भी भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट डिवाइसेज को लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्ट डिवाइसेज में Lenovo Smart Bulb, Smart Display और Smart Camera शामिल हैं। Lenovo Smart डिवाइसेज Google Assistant और Amazon Alexa के सपोर्टस के साथ आते हैं। Lenovo Smart Bulb का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च होने वाले Mi Smart Bulb से होगा। ये तीनों ही स्मार्ट डिवाइसेज इन दोनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले वॉयस कमांड्स के साथ काम करते हैं। आपको बता दें कि Lenovo ने इस साल ही स्मार्ट क्लॉक (स्मार्ट घड़ी) भी लॉन्च किया था, जो कि गूगल असिस्टेंस वॉयस कमांड पर काम करता है।

Lenovo Smart Display के फीचर्स

ये स्मार्ट डिस्प्ले 7 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आता है। इसके जरिए 5,000 से ज्यादा स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही साथ इस स्मार्ट डिस्प्ले की मदद से आप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। ये स्मार्ट डिस्प्ले ये भी बताएगा कि घर के दरवाजे के बाहर कौन मौजूद है। इसके लिए इसे Lenovo Smart Camera से कनेक्ट करना होगा। स्मार्ट डिस्प्ले ऑलवेज ऑन फीचर, ड्यूल माइक्रोफोन्स सपोर्ट और फुल रेंज स्पीकर्स के सपोर्ट के साथ आत है। इसे भारत में Rs 8,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Lenovo Smart Bulb के फीचर्स

इस स्मार्ट बल्ब को भी गूगल असिस्टेंस और अमेजन अलेक्सा की सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट बल्ब की ब्राइटनेस और कलर स्कीम को कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्मार्ट बल्ब को वॉयस कमांड के जरिए ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपको अपने बेडरूम की लाइट को अपने हिसाब से रखना है तो वो भी आप कर सकेंगे। इस स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए Lenovo Link ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा। इस स्मार्ट बल्ब की कीमत फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

Lenovo Smart Camera के फीचर्स

ये स्मार्ट कैमरा 355 डिग्री वाइड और 120 डिग्री वर्टिकली घूम सकता है। यही नहीं, ये रात के अंधेरे में भी तस्वीर या वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसमें इंफ्रारेड नाइट वीजन मोड दिया गया है। ये 20 मीटर दूर तक की वीडियो को कैप्चर कर सकता है। इसमें इन-बिल्ट माइक और स्पीकर दिए गए हैं। स्मार्ट कैमरा की कीमत भी कंपनी ने अभी रिवील नहीं किया है। 

chat bot
आपका साथी