BHIM गूगल प्ले स्टोर बनी नंबर वन एप, अब तक 3 मिलियन लोगों ने किया डाउनलोड

डिजिटल पेमेंट एप BHIM को गूगल प्ले स्टोर से 3 मिलियन यानि 30 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है

By MMI TeamEdited By: Publish:Tue, 03 Jan 2017 12:04 PM (IST) Updated:Tue, 03 Jan 2017 12:08 PM (IST)
BHIM गूगल प्ले स्टोर बनी नंबर वन एप, अब तक 3 मिलियन लोगों ने किया डाउनलोड

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट एप BHIM को गूगल प्ले स्टोर से 3 मिलियन यानि 30 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। साथ ही अब तक 5 लाख ट्रांजैक्शन की जा चुकी है। इस बात की जानकारी नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह एप गूगल प्ले स्टोर की नंबर वन एप बन गई है।

#Bhim App - 3Mln download since launch, No1 on Playstore in India amongst all Apps, over 500,000 transactions since launch. #MakeinIndia

— Amitabh Kant (@amitabhk87) January 2, 2017

इस एप का नाम बाबासाहब भीम राव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। इस एप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। इस एप के जरिए आसानी से पेमेंट की जा सकती है। इससे UPI और USSD पेमेंट मोड्स के जरिए भुगतान किया जा सकता है।

ये एप ऑटोमैटिकली आपके फोन नंबर का इस्तेमाल कर आपकी डिटेल्स कंफर्म करती है। अगर आप कोई और अकाउंट एड करना चाहते हैं, तो मैनुअली जाकर कर सकते हैं। एक बार में एक ही अकाउंट एड किया जा सकता है। अगर आप किसी दुकानदार को BHIM एप द्वारा पैसे भेज रहे हैं तो आपको एप ओपन कर send money पर क्लिक करना है। इसके बाद पैसे डालकर दुकानदार का मोबाइल नंबर एड कर दें। पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। इसके जरिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Scan ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आप बारकोड अपने फोन से स्कैन कर दें। इससे आप पेमेंट कर पाएंगे। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो आप *99# नंबर डायल कर पेमेंट कर सकते हैं। ये आप किसी भी फोन से कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप हर दिन 20000 रुपये का लेन-देन कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी