नए एंड्रायड यूजर्स के लिए ये 5 एप्स हो सकते है यूजफूल, जानें

नए एंड्रायड यूजर के लिए मददगार साबित हो सकते हैं ये एप्स, जिन्हें आप अपने एंड्रायड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 03:01 PM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 11:00 AM (IST)
नए एंड्रायड यूजर्स के लिए ये 5 एप्स हो सकते है यूजफूल, जानें
नए एंड्रायड यूजर्स के लिए ये 5 एप्स हो सकते है यूजफूल, जानें

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप हाल ही में एप्पल या अपने विंडोज फोन से एंड्रायड फोन में आये हैं। या एंड्रायड फोन के नये यूजर बने हैं तो आपको अपने एंड्रायड डिवाइस के लिए एप्स को चुनने में मदद की जरूरत हो सकती है। गूगल प्ले स्टोर एक बेहतर जगह है जहां आपको अपने एंड्रायड फोन के लिए नए-नए एप्स मिलेंगे। गूगल प्ले स्टोर में लगभग तीन लाख एप उपलब्ध हैं। लेकिन इनमें से कौन-कौन से एप्स आपके फोन के लिए जरूरी है ये जानना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ उन एप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने एंड्रायड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

Nova Launcher

यह लॉन्चर एप आपके एंड्रायड फोन के होम स्क्रीन को पूरी तरह बदल देता है। इस एप की मदद से आप फोन के होम स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही यह एप फोन के आइकन की डिजाइन को भी नया रूप देते है। जिससे आपका एंड्रायड फोन बिल्कुल नए UI का अनुभव देता है।

LastPass Password Manager

LastPass एक पासवर्ड मैनेजर एप है। LastPass आपके सभी पसंदीदा साइट्स के लिए वॉल्ट और ऑटोफिल सर्विस, पासवर्ड जेनरेट करने और लॉगिन जानकारी की तरह काम करता है। यह एप आपके पासवर्ड से जुड़ी इंफॉर्मेशन को एक वॉलेट में सेव रखता है। इसके जरिए आप साइट्स को लॉगइन करने की परेशानी से बच सकते हैं।

Firefox

अगर आप गूगल क्रोम से खुश नहीं हैं तो आप ब्राउजिंग के लिए फायरफॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप डॉल्फिन और ओपेरा जैसे ब्राउजर की भी मदद ले सकते हैं। डॉल्फिन एक एडब्लॉकर के साथ आता है।

AirDroid

इस एप की मदद से आप अपने फोन से आपके कंप्यूटर में फोटो और फाइल को आसानी से शेयर कर सकते हैं। यह आपको किसी कंप्यूटर से मोबाइल नोटिफिकेशन का जवाब भी देता है। AirDroid विंडोज और मैक के साथ काम करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फीचर की मदद से आप अपने खोये हुए फोन को भी पता लगा सकते हैं।

Google Keep

गूगल कीप एप की मदद से आप कलर कोडेड नोट्स की लिस्ट बना सकते हैं। साथ ही आप इसमें फोटो और ड्राइंग को जोड़ सकते हैं जिससे कि उन्हें एक उपयोगी और दिलचस्प बना सकें।

chat bot
आपका साथी