Mi Smart Band 4 के साथ खुद को रखिए FIT, फ्लैश सेल शुरू

Mi Smart Band 4 की फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर हर रोज दोपहर 1 बजे आयोजित की जा रही है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 12:54 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 01:10 PM (IST)
Mi Smart Band 4 के साथ खुद को रखिए FIT, फ्लैश सेल शुरू
Mi Smart Band 4 के साथ खुद को रखिए FIT, फ्लैश सेल शुरू

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हमारी जिंदगी को अपग्रेड करने के लिए कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इसी क्रम में कंपनी ने Mi Smart Band 4 भी लॉन्च किया था। यह एक फिटनेस बैंड है। इसे 2,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके पुराने वर्जन यानी Band 3 से तुलना करें तो इसे बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें कई खास फीचर्स मौजूद हैं। इस बैंड की फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर हर रोज दोपहर 1 बजे आयोजित की जा रही है। आज भी इसे दोपहर 1 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Mi Smart Band 4 की कीमत और ऑफर्स: इसकी फ्लैश सेल दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी। जैसा कि हमने आपको बताया इसकी कीमत 2,299 रुपये है। इसके साथ SBI का ऑफर भी दिया जाएगा। अगर आप इसकी पेमेंट SBI कार्ड से करते हैं तो आपको 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ब्लैक, ऑरेंज और ब्लू आदि कलर्स में इसे खरीदा जा सकेगा।

Mi Smart Band 4 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Mi Smart Band 4 के फीचर्स: इसमें 0.95 इंच का कलर AMOLED फुल टच डिस्प्ले दिया गया है। यह 50 मीटर तक वॉटर रेस्सिटेंट है। इसकी बैटरी लाइफ 20 दिन तक की है। इससे आप म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इससे हार्ट मॉनिटरिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा डेली एक्टिविटी ट्रैकर और स्विमिंग ट्रैकर भी इसमें उपलब्ध कराया गया है। इसमें एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। इसमें 512 केबी रैम और 16 एमीबी स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 4 या उससे ऊपर के वर्जन वाले फोन्स के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। Android 4 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही iOS यूजर्स भी इसे अपने आईफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी