Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी न लगाएं फैमिली फोटो, पड़ेगा बुरा असर

Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार घर वालों की तस्वीर लगाने के लिए कुछ खास दिशा का प्रयोग ही किया जाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में प्यार बना रहता है। जानिए वास्तु के अनुसार किस दिशा में तस्वीर लगाना है शुभ और किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 11:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 11:47 AM (IST)
Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी न लगाएं फैमिली फोटो, पड़ेगा बुरा असर
Vastu Tips For Photo Frame: फैमिली फोटो के लिए शुभ और अशुभ दिशा

नई दिल्ली, Vastu Tips For Photo Frame: हर व्यक्ति को अपने परिवार, दोस्तों से काफी प्यार होता है। वह उनके साथ हर खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करता है और उसे अपने घर में फ्रेम करके लगाता है। लेकिन कई बार गलत दिशा में फैमिली फोटो लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में फोटो फ्रेम लगाने से बड़े दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में फैमिली या फिर किसी अन्य तस्वीर को लगाने के नियम बताए गए हैं। इन वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे घर के हर एक सदस्य के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है।

इस दिशा में न लगाएं फैमिली फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिवार या दोस्तों की तस्वीर कभी भी घर के पूर्वी या फिर उत्तरी कोने में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है।

किस दिशा में फैमिली फोटो लगाना है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर में फैमिली फोटो लगा रहे हैं तो सबसे अच्छी जगह दक्षिण-पश्चिम की दीवार है। माना जाता है कि इस दिशा में तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती और मधुरता लाती है।

अगर आपकी तस्वीरों में कोई ऐसी तस्वीर है, जिसमें पानी तत्व मौजूद है, तो ऐसी तस्वीरों को लगाने के लिए सबसे बेस्ट जगह घर की उत्तरी दीवार है।

अगर तस्वीरों में आग संबंधित तत्व है , तो इन्हें दक्षिणी दीवार पर ही लगाना चाहिए।

पूर्वजों की तस्वीर लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीर अगर घर में  लगाना चाहते हैं, तो केवल दक्षिण दिशा क ओर ही लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर पूजा घर में न लगाएं। ऐसी तस्वीरें लगाना भी शुभ

अगर आप पशु पक्षियों की तस्वीर लगा रहे हैं, तो दो सफेद हंसों की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐस तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती आती है। इसके साथ ही हर काम में सफलता मिलती है। घर में फलों से संबंधित तस्वीरें और पेंटिंग लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन कक्ष में विभिन्न फलों या फलों के कटोरे के साथ चित्र टांगें। ऐसा करने से घर में सौभाग्य और खुशहाली आती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी