Vastu Tips: घर से तुरंत हटा फेंके ये पांच चीजें, बना सकती हैं आपको कंगाल

Vastu Tips हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर सुख-समृद्धि रहे। लेकिन घर में कई ऐसी चीजें सजावट के रूप में इस्तेमाल कर लेते हैं जिससे घर में वास्तु दोष बढ़ जाता है। जानिए घर में मौजूद कौन सी चीजें तुरंत हटा देना चाहिए।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Thu, 10 Mar 2022 09:21 AM (IST) Updated:Thu, 10 Mar 2022 09:21 AM (IST)
Vastu Tips: घर से तुरंत हटा फेंके ये पांच चीजें, बना सकती हैं आपको कंगाल
Vastu Tips: घर में न रखें ये चीजें

नई दिल्ली, Vastu Tips In Hindi: किसी घर को बनाने से लेकर उसे सजाने तक के लिए वास्तु बहुत ही जरूरी भाग माना जाता है। वास्तु के अनुसार, डिजाइन या सजाया गया कोई भी घर सुख, स्वास्थ्य, धन और भाग्य को दर्शाता है। वास्तु शास्त्र एक हिंदू परंपरा है, जिसे हमारे घर में कुछ कारकों को शामिल करके प्राकृतिक शक्तियों के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हर एक कोना वास्तु के अनुसार सजा हो, लेकिन कई बार देखा गया है कि कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों को धन, आराम और खुशी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है।

वास्तु के अनुसार, व्यक्ति घर को सजाने के लिए विभिन्न तरह की चीजों का इस्तेमाल करता है। लेकिन वह इस बात को बिल्कुल भी नहीं जानता है कि उसके द्वारा लाए गए ये शोपीस, तस्वीरें, पौधे आदि वास्तु दोष का कारण बन रहे हैं। ऐसे ही जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें तुरंत ही घर से निकाल फेंकना चाहिए।

युद्ध से संबंधित तस्वीरें

घर में कभी भी युद्ध से संबंधित तस्वीरें जैसे महाभारत या रामायण आदि की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ये तस्वीरें परिवार के सदस्यों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाती हैं और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

कांटेदार पौधे

घर में कभी भी कैक्टस या कोई दूसरे कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधों को हटा दें। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

नेगेटिव तस्वीर

घर में ऐसी भी तस्वीर नहीं लगाना चाहिए, जिन्हें देखकर आपके अंदर एक उदासी सी छा जाए। इसलिए घर में बिना फूल या फल के पेड़ के चित्र, डूबते जहाज या नाव, तलवार की लड़ाई की तस्वीर, शिकार के चित्र, पकड़े गए हाथियों की तस्वीर या फिर दुखी, रोते हुए लोगों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए।

ताज महल

प्यार का प्रतीक माना जाने वाला ताज महल की तस्वीर या शोपीस घर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह एक समाधि है। यहां पर शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज बेगम की कब्र है। यही कारण है कि अपने घर में ताजमहल की कोई शोपीस या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसी चीजें हमारे जीवन पर गंभीर और गहरा प्रभाव डालती हैं।

नटराज की तस्वीर

आमतौर पर नटराज की तस्वीर अधिकतर घरों में मिल जाती है। यह एक ब्रह्मांडीय नर्तक के रूप में शिव की छवि होती है। नटराज को महान कला रूप का प्रतीक है। लेकिन वास्तु के अनुसार, इस मूर्ति को विनाश का भी प्रतीक माना जाता है। क्योंकि नृत्य रूप वास्तव में एक तांडव नृत्य है जिसका अर्थ है विनाश के लिए नृत्य। इसलिए घर में कभी भी नटराज का चित्र या शोपीस नहीं रखना चाहिए।

Pic Credit- Freepik.com

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी