Vastu Tips: मनी प्लांट लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना घर आएगी दरिद्रता

Vastu Tips For Money Plant वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाते कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि इन चीजों का नजरअंदाज करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किन चीजों का रखें ख्याल

By Shivani SinghEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 01:10 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 07:20 AM (IST)
Vastu Tips: मनी प्लांट लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना घर आएगी दरिद्रता
Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट के इन नियमों का रखें ख्याल

नई दिल्ली, Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर पौधे की तरह मनी प्लांट को घर में लगाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया, तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मनी प्लांट को बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से है। इसलिए इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। इसलिए जिस घर में मनी प्लांट हरा-भरा रहता है, तो उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।  जानिए मनी प्लांट लगाते समय किन चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

मनी प्लांट के इन नियमों का रखें ख्याल

मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसे धन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में बाहरी लोगों की नजर पड़ना अशुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण की ओर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु बृहस्पति करते हैं और वह शुक्र के विरोधी हैं। इस दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है।

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को पूर्व या फिर पश्चिम दिशा की ओर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति मानसिक तनाव का सामना करता है।

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और देवता भगवान गणेश हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय मनी प्लांट को नही छूना चाहिए और न ही पानी डालना चाहिए।

अगर मनी प्लांट में पीली पत्तियां हैं, तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इसका सदस्यों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

मनी प्लांट को हमेशा खरीदकर ही लगाना चाहिए। इसे कभी भी किसी दूसरे के घर से नहीं लेना चाहिए।

मनी प्लांट को किसी को भी नहीं देना चाहिए। इससे आपके घर की सुख-समृद्धि और संपदा उस व्यक्ति के साथ चली जाती है।

धर्म संबंधी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी