Vastu Tips of Seven Horses: सात सफेद घोड़ों की तस्वीर आपके घर में लाएगी तरक्की और सकारात्मकता

Vastu Tips of Seven Horses वास्तुशास्त्र में घोड़े को ऊर्जा शक्ति और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना गया है। सफेद रंग शांति और सात अंक शुभता का प्रतीक है। वास्तुशास्त्र में इनका संयोजन बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:24 AM (IST)
Vastu Tips of Seven Horses: सात सफेद घोड़ों की तस्वीर आपके घर में लाएगी तरक्की और सकारात्मकता
सात सफेद घोड़ों की तस्वीर आपके घर में लाएगी तरक्की और सकारात्मकता

Vastu Tips of Seven Horses: वास्तुशास्त्र में कई ऐसे उपाय और तरीके हैं, जिनका इस्तमाल करके हम अपनी रोज की जिंदगी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर सकते है। सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर वास्तुशास्त्र के अनुसार एक ऐसा ही उपाय है, जिसको अपना कर हम अपनी कई समस्याओं को एक साथ दूर कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र में घोड़े को ऊर्जा, शक्ति और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना गया है। सफेद रंग शांति और सात अंक शुभता का प्रतीक है। वास्तुशास्त्र में इनका संयोजन बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक सात घोड़ों की तस्वीर का सही इस्तमाल।

1-घर में अशांति या झगड़े का माहौल रहता हो तो आपको अपने घर में सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे आपके घर से निगेटिव एनर्जी दूर होगी और घर का माहौल उत्साह से भर जाएगा।

2. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है,तो घर में ऐसी जगह पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगांए जहां पर आपकी नज़र उस पर पड़ती हो। ऐसा करने से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी और धन हानि में भी कमी आएगी।

3. अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और खुद को थका-थका महसूस करते हैं तो घर में पूर्व दिशा की दीवार पर दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर लगांए। इससे आपका मन काम में लगेगा और पदोन्नति की संभावना में वृद्धि होगी।

4. अगर आपको लगता है कि आपके घर में नेगेटिव एनर्जी की प्राबल्म है तो सफेद घोड़ों की तस्वीर अपने लिविंग रूप में लगाए। ऐसा करने से आपके घर की सारी नकारात्मता दूर हो जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े सकारात्मक ऊर्जा, स्फूर्ति और प्रगति के प्रतीक होते हैं।

5- वास्तुशास्त्र में सात अंक को बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। सात अंक सप्त ऋषि, इंद्र धनुष के सात रंग और सात फेरे आदि कई शुभ बातों से संबंधित है। इसी प्रकार सात घोड़ों को भी शुभता का प्रतीक माना जाता हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार सूर्य के रथ को सात सफेद रंग के घोड़े ही खींचते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी