Vastu Tips for House: जानें कैसे दूर करें अपने घर के ब्रह्म स्थान का वास्तु दोष

Vastu Tips for House ब्रह्म स्थान अपने नाम के अनुरूप ब्रह्मा जी का स्थान माना गया है। माना जाता है कि इस स्थान का निरादर करने से भारी वास्तु दोष होता है। आइये जानते हैं ब्रह्म स्थान संबंधी वास्तुदोष और उसे दूर करने के उपाय...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:15 PM (IST)
Vastu Tips for House: जानें कैसे दूर करें अपने घर के ब्रह्म स्थान का वास्तु दोष
जानें कैसे दूर करें अपने घर के ब्रह्म स्थान का वास्तु दोष

Vastu Tips for House: वास्तुशास्त्र में ब्रह्म स्थान का बहुत महत्व है। कोई भी वास्तुशास्त्री किसी घर या भूमि के वास्तु दोष का आकलन करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म स्थान का पता लगाते हैं। इसी आधार पर घर के वास्तु दोष की गणना की जाती है। किसी भी घर के केंद्र या नाभि को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। ब्रह्म स्थान अपने नाम के अनुरूप ब्रह्मा जी का स्थान माना गया है। माना जाता है कि इस स्थान का निरादर करने से भारी वास्तु दोष होता है। आइये जानते हैं ब्रह्म स्थान संबंधी वास्तुदोष और उसे दूर करने के उपाय...

1- ब्रह्म स्थान यानि घर के केंद्रीय स्थान को हमेशा खाली रखना चाहिए। ब्रह्म स्थान पर भारी सामान रखने या फिर निर्माण करने से परिवार में शांति का अभाव होने लगता है।

2- ब्रह्म स्थान में निर्माण कराने से घर में मानसिक तनाव की स्थिति बनने लगती है। घर की सकारात्मक ऊर्जा में कमी आने लगती है।

3-घर के ब्रह्म स्थान की तरह ही कमरे के भी बीच के स्थान में भी ज्यादा भारी समान नहीं रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का संतुलन सही नहीं रहता है।

4- बेडरूम के ब्रह्म स्थान को अधिक भरा रखने या भारी समान रखने से नींद में बाधा आती है।

5- घर के ब्रह्म स्थान की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको स्वास्थ्य संबंधी

समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

6-ब्रह्म स्थान को जितना हो सके में खुला रखना चाहिए, ताकि हवा के प्रवाह में बाधा नहीं आए।

7- घर के ब्रह्म स्थान की छत को जितना हो सके ऊंचा बनवाना चाहिए। इस स्थान पर कम से कम दीवारें बनवाएं।

8- ब्रह्म स्थान में नल नहीं लगवाना चाहिए। कोशिश करें कि ब्रह्म स्थान एक दम समतल रखें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी